आज की पाक कला की दुनिया में बोल्ड फ्यूजन रेसिपी कोई नई बात नहीं है. हर दिन, इंटरनेट पर ऐसे अनोखे फूड आइटम्स देखने को मिलते हैं जिसमें लोग अपनी तरफ से कुछ अलग और अनोखा बनाने की कोशिश करते हैं. खाने के किए गए इस फ्यूजन को जहां कुछ लोग बहुत पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे पसंद नहीं करते हैं. सोशल मीडिया पर आय दिन कोई ना कोई ऐसा वीडियो देखने को मिल जाता है जिसमें स्ट्रीट फूड वेंडर्स खाने के साथ कुछ अनोखा और कई बार अजीब करते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. कोलकाता में एक स्ट्रीट फूड विक्रेता ने अपने लेटेस्ट आविष्कार के साथ फ्यूजन को अगले लेवल पर ले गए हैं. उन्होंने बनाया है कोक स्क्रैम्बल्ड एग्स. एक फूड कंटेंट क्रिएटर ने ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वेंडर कोका-कोला के एक कैन को फ्राइंग पैन में डालते हुए देखा गया है. दिलचस्प बात यह है कि जब तक कोक गर्म होता है, वेंडर लापरवाही से अपनी शर्ट पहन लेता है.
फिर, वो उसी बर्तन में छह अंडे फोड़ता है और उन्हें सॉफ्ट ड्रिंक के साथ अच्छी तरह से मिलाता है. फिर वो उसी पैन में प्याज और हरी मिर्च के कुछ टुकड़े भी काटता है और उन्हें अंडों के साथ अच्छी तरह मिलाता है, आखिर में वो उसके ऊपर से टमाटर के कुछ स्लाइस से गार्निश करता है और अपने कस्टमर्स को गरमागरम सर्व करता है. क्लिप के कैप्शन को पढ़ने से हमें पता चलता है कि इस कोक स्क्रैम्बल्ड एग्स रेसिपी की कीमत 100 रुपये है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन 5 समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है शहतूत का सेवन, जानिए इसके लाभ
यहां देखिए वायरल वीडियो:वीडियो को अब तक 4.5 मिलियन बार देखा जा चुका है, जिससे दुनिया भर के खाने के शौकीन इंडियन स्ट्रीट फूड रेसिपी से हैरान हैं. एक यूजर ने कहा, "अपने दुश्मन के लिए खाना." दूसरे ने कहा, "कोक के साथ घर का बना दस्त." किसी ने मजाकिया अंदाज में इसे "एगकोला वायरस" कहा. "भाई, अगली बार रेड बुल, प्लीज़," एक सोशल मीडिया यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा. "ज़्यादा पके हुए अंडे और दस्त."
एक कमेंट में लिखा था, "कोला एग टोमैटो पेपर," जिसके बाद खुशी के आंसू वाले इमोजी की एक लाइन थी. एक मजेदार कमेंट में लिखा था, "जब उसने शर्ट पहनी तो मुझे तुरंत पता चल गया कि वह एक मास्टर शेफ है."
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं