Bakri ka Doodh Pine ke Fayde: दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इसलिए डॉक्टर्स भी इसको अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं. लेकिन कई लोग जो लैक्टोज इन्टॉलरेंस होते हैं वो दूध का सेवन नहीं कर पाते हैं. वहीं कई लोगों को गाय और भैंस के दूध से अलग महक आती है या दूसरे कुछ कारणों से भी वो दूध का सेवन नहीं कर पाते हैं. ऐसे में वो दूध के दूसरे ऑप्शन्स का सेवन कर सकते हैं. आप बकरी के दूध का सेवन कर सकते हैं. बता दें कि बकरी का दूध प्राकृतिक और पोषक तत्वों से भरपूर होता है और यह अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है. यह गाय के दूध से अलग होता है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं. आइए जानें, बकरी का दूध किन लोगों के लिए फायदेमंद है और इसे क्यों पीना चाहिए.
बकरी के दूध पीने के फायदे ( Goat Milk Health Benefits)
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
1. पचाने में आसान
कई लोग गाय और भैंस के दूध को पचा नहीं पाते हैं. ऐसे में उनके लिए बकरी के दूध का सेवन फायदेमंद हो सकता है. बकरी के दूध में छोटे फैट ग्लोब्यूल्स होते हैं, जो इसे पचाने में आसान बनाते हैं.
2. लैक्टोज इन्टॉलरेंस
जिन लोगों को लैक्टोज इन्टॉलरेंस की समस्या होती है, उनके लिए बकरी का दूध एक सेफ ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि इसमें लैक्टोज की मात्रा कम होती है.
3. स्किन के लिए फायदेमंद
बकरी का दूध विटामिन ए से भरपूर होता है, जो स्किन को निखारने और उसे हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. यह स्किन की ड्राईनेस कम करने और इन्फेक्शन से भी बचाव करता है.
4. हड्डियों के लिए फायदेमंद
बकरी के दूध में कैल्शियम और फॉस्फोरस पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. इसका सेवन बूढ़े और बच्चों के लिए फायदेमंद हो सकता है.
5. इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाता
बकरी का दूध एंटीऑक्सिडेंट्स और आवश्यक फैटी एसिड्स से भरपूर होता है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.
किन लोगों को बकरी का दूध पीना चाहिए
- अगर आपका पाचन तंत्र से जुड़ी कोई समस्या है, कमजोर है या आपको गैस, अपच आदि की समस्या होती है, तो बकरी का दूध आपके लिए बेहतर है.
- लैक्टोज इन्टॉलरेंस वाले लोगों को इस दूध का सेवन करना चाहिए. व्यक्तियों के लिए यह एक सुरक्षित विकल्प है।
- बच्चों और बूढ़े लोगों को बकरी के दूध का सेवन करना चाहिए, यह हड्डियों को मजबूती देने में मदद करता है.
- कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले व्यक्तियों के लिए बकरी के दूध का सेवन फायदेमंद हो सकता है.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं