Kid's Lunchbox Recipe: आज के समय में बच्चे हेल्दी फूड देखकर मुंह बना लेते हैं या फिर हेल्दी खाते ही उनका पेट फौरन भर जाता है. लेकिन जब बारी आती है जंक फूड्स जैसे पिज्जा, बर्गर, नूडल्स और मोमोज की तो इसको वो पेट भर कर खाते हैं और उनको ये पसंद भी आता है. हालांकि बाजार में मिलने वाले नू्डल्स को प्रोसेस्ड फूड की कैटेगरी में रखा जाता है, और वे बेहद अनहेल्दी माने जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चे के लिए कुछ हेल्दी और ऐसा बनाना चाहते हैं जो उनको पसंद भी आए तो ये नूलड्स की रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. बाजार में मिलने वाली नूडल्स मैदे की होती है, लेकिन आप घर पर आटे से नूडल्स तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं आटा नूडल्स बनाने की रेसिपी.
आटा नूडल्स बनाने की रेसिपी ( Atta Noodles Recipe)
Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन में बनाएं टेस्टी ब्रेड आलू कचौड़ी, नोट करें रेसिपी
सामग्री
- गेहूं का आटा
- नमक
- ऑयल
- पत्ता गोभी
- गाजर
- शिमला मिर्च
- प्याज
- हरी मिर्च (वैकल्पिक)
- तिल के बीज
- लाल मिर्च पाउडर
- हल्दी पाउडर
- काली मिर्च पाउडर
- सोया सॉस
रेसिपी
नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले मुलायम आटा गूंथ कर तैयार कर लें और इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर रोटी के शेप का बेल लें. वहीं गैस पर एक बड़े बर्तन में पानी गर्म होने के लिए रख दें और उसनें नमक और तेल डाल दें. अब आपको रोटी को उबलते पानी में डालकर पकाना है जब तक वो तैरकर ऊपर ना आ जाए. इसके बाद इसको बाहर निकाल कर ठंडा होने दें और इसे पतले शेप में लंबा-लंबा काट लें. इसको काटने के बाद इसमें थोड़ा तेल डालकर अच्छे से लगा दें. आपकी नूडल्स बनकर तैयार है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब आपको सभी सब्जियों को बारीक काट कर अलग रख देना है. पैन या कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें प्याज, हरी मिर्च, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर 1 मिनट तक भूनें. इसके साथ ही सब्जियों में नमक भी मिला लें. इसके बाद इसमें तैयार किए गए नूडल्स डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें ऊपर से सोया सॉस और विनेगर डालकर मिलाएं. इसके बाद गैस को बंद कर दें. आपके टेस्टी आटा नूडल्स बनकर तैयार है.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं