- कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी.
- जैसलमेर के पैलेस सूर्यगढ़ पैलेस में प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं.
- शादी में आठ प्रकार के चूरमा और पांच प्रकार की बाटी हैं.
Kiara Advani-Sidharth Malhotra: राजस्थानी के जैसलमेर पैलेस में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इस ग्रैंड वेडिंग में बॉलीवुड स्टार से लेकर ईशा अंबानी, आनंद पीरामल जैसी कई बड़ी हस्तियां नजर आने वाली हैं. सूर्यगढ़ पैलेस में प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं. असल में बॉलीवुड वेडिंग जितनी ग्रैंड होती हैं उनका वेडिंग फूड मेनू भी उतना ही लेविश होता है. एक रिपोर्ट के अनुसार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की वेडिंग में ट्रेडिशनल फूड से लेकर इटैलियन फूड तक, कई तरह के शाही व्यंजन सर्व किए जाएंगे. जिनमें मुख्य रूप से ये व्यंजन शामिल हैं. नीचे देखें पूरी लिस्ट.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कथित तौर पर, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा लोकल कल्चर पर हाईलाइट्स डालते हुए एक टिपिकल कार्निवल जैसे सेलिब्रेशन को होस्ट कर रहे हैं. बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फूड मेन्यू राजस्थानी डिशेज से भरा हुआ है. रिपोर्ट में आगे खुलासा किया गया है कि आठ प्रकार के चूरमा और पांच प्रकार की बाटी के साथ बेस्ट दाल बाटी चूरमा होगा. गेस्ट क्लासिक अवधी और शाही राजपुताना फूड का आनंद भी ले सकेंगे. इनके साथ ही पॉपुलर राजस्थानी और पंजाबी विंटर-स्पेशल डिश सर्व कि जाएंगी. दिलचस्प है ना?
शादी के मेन्यू में अलग-अलग फ्लेवर के लिए चाइनीज, इटैलियन, थाई और कोरियन डिश भी होंगे. मिठाइयों की कम से कम 20 किस्में होने जा रही हैं.
लाख चूड़ियों, लेहरिया दुपट्टों और ट्रेडिशनल हस्तशिल्प के स्टालों से भरे ट्रेडिशनल राजस्थानी सेट-अप में आनंद लेने के लिए उन सभी फूड की कल्पना करें. वास्तव में एक कार्निवल जैसा लगता है. मनोरंजन के लिए डासिंग व सिंगिंग भी होगा.
शादी में कुछ प्रोमिनेंट नाम शामिल होंगे- शाहिद कपूर, मीरा कपूर, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, ईशा अंबानी, आनंद पीरामल और बहुत कुछ.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं