Anti Aging Drink: आज के समय में हर कोई चाहता है कि वो हमेशा यंग नजर आए. उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर दिखने वाले लक्षण जैसे लूज स्किन, झुर्रियां नजर आने लगती हैं. इसी के साथ बढ़ती उम्र के लक्षण आपके पूरे शरीर में सबसे पहले चेहरे पर नजर आते हैं. इनको कम करने के लिए कई तरह की स्किन ट्रीटमेंट्स की मदद लेते हैं. महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटते हैं लेकिन इनका रिजल्ट हमेशा वैसा नहीं मिलता है जैसा चाहिए होता है. वहीं इन सब में मौजूद केमिकल्स स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. ऐसे में बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए आप घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते हैं.
क्या आपको पता है कि बढ़ती उम्र को रोकने और आपको जवान बनाए रखने में आपके किचन में मौजूद एक मसाला आपकी मदद कर सकता है. दरअसल हम बात कर रहे हैं दालचीनी की. ये न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने में मदद करती है. बल्कि ये आपकी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है जो हमारी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. हालांकि इसका सेवन बुढ़ापा आने से रोक नहीं सकता है लेकिन लंबे समय तक जवान बनाए रखने में मदद कर सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शरीर में कुछ हानिकारक फ्री रेडिकल्स पाए जाते हैं जो आपको तेजी से बूढ़ा बना सकते हैं. ऐसे में दालचीनी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं जिससे आपकी स्किन लंबे समय तक जवान और टाइट बनी रह सकती है.
दालचीनी का पानी बनाने का तरीका (How to Make Cinnamon Water)
- एक पैन लें और उसमें एक कप पानी डाल कर इसे उबाल लें.
- अब इसमें एक दालचीनी का टुकड़ा डालें और इसे 5-10 मिनट तक उबलने दें. इसके बाद इस पानी को छानकर निकाल लें.
- आप इसमें शहद या नींबू का रस मिला सकते हैं.
- आप इस पानी का सेवन सुबह खाली पेट या फिर रात को सोने से पहले कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं