Nariyal Laddu Recipe In Hindi: मीठे का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. मीठा खाने के शौकीन लोगों के लिए बस मीठा खाने का बहाना चाहिए. लेकिन ये सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. मगर क्या हो अगर हम आपको एक ऐसे मीठे के बारे में बताएं जो स्वाद और सेहत में कमाल हो. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. आज हम आपको एक ऐसी स्वीट डिश के बारे में बता रहे हैं जिसे आप बिना किसी चिंता के खा सकते हैं. हम जिस डिश की बात कर रहे हैं वो नारियल के लड्डू हैं. नारियल के लड्डू बेहद ही स्वादिष्ट और बनाने में आसान हैं. तो चलिए जानते हैं इन्हें बनाने की रेसिपी.
कैसे बनाएं नारियल के लड्डू- (How To Make Coconut Laddu Recipe)
नारियल के लड्डू कच्चे नारियल या सूखे नारियल दोनों से बनाए जा सकते हैं. आमतौर पर इन्हें त्योहार के सीजन में बनाया जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- खाली पेट पी लें एक कप इस चीज का पानी, फिर जो होगा आप सोच भी नहीं सकते

सामग्री-
- 1 ½ कप (कसा हुआ और हल्का भुना हुआ) गोला
- (मेवा भूनने के लिए) 1 टी स्पून घी
- 1 कप दूध
- 2 टेबल स्पून खोए
- काजू
- बादाम
विधि-
नारियल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में कसे हुए गोले को हल्की आंच पर भून लें. इसके बाद इसमें पका हुआ दूध और खोया मिलाएं. फिर इसे तब तक भूने जब तक ये पैन के साइड को न छोड़ दे. थोड़े से घी में बादाम और काजू को फ्राई करें, जिसे बाद में भुने हुए खोए में डालकर अच्छे से मिक्स करें. आखिर में अपनी हथेलियों का इस्तेमाल कर लड्डू बना लें.
नारियल लड्डू खाने के फायदे- (Nariyal Ladoo Khane Ke Fayde)
नारियल में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मज़बूत बनाने में मददगार है. कमजोर हड्डियों से परेशान हैं तो नारियल के लड्डूओं को डाइट में शामिल कर सकते हैं. इतना ही नहीं इसमें फाइबर भी अच्छा मात्रा में पाया जाता है, पाचन को को बेहतर बनाने में मददगार है. अगर आप रोजाना नारियल के लड्डूओं का सेवन करते हैं, तो इम्यूनिटी को बढ़ाने और संक्रमण से बचने में मदद मिल सकती है.
GBS: Pune में फैल रहा GBS Syndrome क्या है, Expert ने बताए लक्षण, कारण, इलाज व बचाव | Guillain-Barre Syndrome Kya hai | Read
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं