विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2023

Papaya Halwa Recipe: यूं बनाएं पपीते का हलवा, भूल जाएंगे किसी और हलवे का स्वाद, टेस्ट ही नहीं इसकी बनावट भी है शानदार

Papaya Halwa Recipe: बस पपीता, चीनी, दूध, घी, इलायची और काजू की जरूरत होती है. आप इस हलवे को किसी व्रत के दौरान भी बनाकर खा सकते हैं, भगवान को इसका भोग भी लगाया जा सकता है. आइए पपीता के हलवे को बनाना सीखते हैं.

Papaya Halwa Recipe: यूं बनाएं पपीते का हलवा, भूल जाएंगे किसी और हलवे का स्वाद, टेस्ट ही नहीं इसकी बनावट भी है शानदार
Papaya Halwa Recipe: इस हलवे को बनाने के लिए आपको बहुत कम समय की जरूरत है.

Papaya Halwa:आटे या सूजी का हलवा खाकर आप बोर हो गए हैं और मीठे में कुछ अलग और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो पपीपा का हलवा जरूर ट्राई करें. इस हलवे को बनाने के लिए आपको बस पपीता, चीनी, दूध, घी, इलायची और काजू की जरूरत होती है. आप इस हलवे को किसी व्रत के दौरान भी बनाकर खा सकते हैं. पूजा में इसका भोग भी लगाया जा सकता है. आइए पपीता के हलवे को बनाना सीखते हैं.

स्वाद से भरपूर ये Summer Drinks आपको गर्मियों में रखेंगी कूल और फ्रेश, घर पर इस तरीके से बनाएं

पपीता का हलवा बनाने के लिए सामग्री

  • 500 ग्राम पपीता
  • 4 बड़े चम्मच चीनी
  • 1 हरी इलायची
  • 250 मिली दूध
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 4 काजू

पपीता के हलवा बनाने का तरीका | How To Make Papaya Halwa

  • पपीते को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर रख लें. अब एक कढ़ाई में घी गरम करें, उसमें पपीता के टुकड़े डालें और उसे भून लें. करीब पांच मिनट तक पकने दें, अब एक कलछी की मदद से पपीते के टुकड़ों को मैश कर लें. अब एक बार फिर से चला लें ताकि पपीता बेस में न चिपके और 5 मिनट तक पकाएं.
  • अब पपीते में दूध, कुटी या पीसी हुई हरी इलायची डालकर तब तक चलाएं, जब तक कि मिश्रण थोड़ा गाढ़ा नहीं और पपीता दूध को सोख नहीं लेता. अब चीनी डाल लें और अच्छी तरह से मिलाएं. कुछ देर के लिए और पका लें या तब तक पका लें जब तक कि ये मिक्सचर हलवे जैसी कंसिस्टेंसी नहीं ले लेता.
  • हलवा जब पैन के किनारों को छोड़ दे तो समझ लें हलवा तैयार हैं, आप काजू और अपनी पसंद के दूसरे ड्राईफ्रूट्स डालकर सर्व करें.

लेखक के बारे में
img
Avdhesh Painuly
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Papita Ka Halwa Recipe, Papita Ka Halwa, Papaya Halwa Recipe, Papaya Halwa, Papaya Pudding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com