- मूंगफली को पोषण के गुणों से भरपूर माना जाता है.
- मूंगफली का सेवन हड्डियों के लिए फायदेमंद माना जाता है.
- मूंगफली स्किन को चमकदार बनाने में मददगार.
Health Benefits Of Eating Peanuts: सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म मूंगफली खाने का मजा ही अलग होता है. वैसे तो मार्केट में पूरे साल मूंगफली मिलती है. लेकिन, सर्दियों के मौसम में फ्रेश मूंगफली आती है, जिसका स्वाद अलग ही होता है. असल में मूंगफली (Peanuts Health Benefits) सिर्फ स्वाद को ही नहीं बढ़ाती बल्कि, सेहत को भी कई फायदे पहुंचाने का काम कर सकती है. मूंगफली को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है. मूंगफली को कई तरह की रेसिपीज में भी इस्तेमाल किया जाता है. मूंगफली में ओमेगा 6, कैल्शियम, विटामिन डी, मिनरल्स, न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं मूंगफली से मिलने वाले अद्भुत फायदे.
मूंगफली खाने के फायदे |Health Benefits Of Eating Peanuts:
1. वेट-लॉसः
मूंगफली को वजन घटाने में मददगार माना जाता है. मूंगफली में फाइबर के गुण पाए जाते हैं, जो पाचन के लिए अच्छे माने जाते हैं. मूंगफली के सेवन से वजन को कम करने में मदद मिल सकती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

मूंगफली के सेवन से वजन को कम करने में मदद मिल सकती हैं.
2. इम्यूनिटीः
सर्दियो में मूंगफली खाने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है. मूंगफली गुड़ और ड्राई से से बने लड्डू खा सकते हैं.
3. हड्डियोंः
कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं तो मूंगफली को डाइट में शामिल कर सकते हैं. मूंगफली में कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.
4. स्किनः
मूंगफली का सेवन स्किन को चमकदार बनाने में मददगार है. मूंगफली में प्रोटीन, वसा, फाइबर, खनिज, विटामिन और एंटीआक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं