विज्ञापन

Heal With Food: कब्ज दूर करने के लिए क्या खाएं? जानें, कब्ज का चूर्ण कैसे बनाएं?

अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हो गए हैं, तो नीचे बताया यह घर का बना चूर्ण आपकी समस्या में मदद कर सकता है.

Heal With Food: कब्ज दूर करने के लिए क्या खाएं? जानें, कब्ज का चूर्ण कैसे बनाएं?
कब्ज का घरेलू उपाय?
NDTV

भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान के कारण आजकल पेट खराब होना बहुत आम बात बन गई है. सुबह उठते ही सबसे बड़ी टेंशन यही रहती है कि पेट अच्छे से साफ होगा या नहीं. लोग टॉयलेट में आधा-आधा घंटा बैठे रहते हैं लेकिन फिर भी संतुष्टि नहीं मिलती. इस कब्ज की वजह से पूरा दिन थका-थका और चिड़चिड़ा सा निकलता है, अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है.

कब्ज के लिए घरेलू उपाय

आयुर्वेद के अनुसार जब पाचन ठीक से नहीं होता तो गैस, एसिडिटी, पेट दर्द और खट्टी डकारें जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इनसे राहत पाने के लिए घर पर एक साधारण चूर्ण बनाया जाता है, जिसमें घर की ही चीजें इस्तेमाल होती हैं.

कब्ज का चूर्ण कैसे बनाएं?

  • काला नमक 125 ग्राम 
  • हरड़ का छिलका 50 ग्राम
  • अजवाइन 50 ग्राम
  • मेथी दाना 25 ग्राम
  • सौंफ 25 ग्राम

बनाने का तरीका:

  1. इन सभी चीजों को मिक्सी के जार में डालें और बारीक पीसकर पाउडर बना लें.
  2. इसे किसी कांच की शीशी में भरकर रख लें.

कैसे खाएं?

रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ थोड़ी मात्रा में ले सकते हैं. इसकी सही मात्रा हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकती है, इसलिए इसे लेने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

इसे भी पढ़ें: आज क्या बनाऊं: गट्टे की सब्जी नहीं बनती सॉफ्ट? इस ट्रिक से मिलेगी परफेक्ट ग्रेवी और राजस्थानी स्वाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Constipation, Churan For Constipation, Kabj Dur Karne Ke Liye Kya Khaye, Food, Kabj Ka Churan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com