Elaichi Benefits: हरी इलायची एक ऐसा मसाला है जो अमूमन हर भारतीय रसोई में पाई जाती है. ये खाने का स्वाद और सुगंध बढ़ाने का काम करती है. चाय से लेकर मिठाइयों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा सब्जियों और ग्रेवी बनाने में भी हरी इलायची का इस्तेमाल होता है. कुल मिलाकर ये छोटी सी दिखने वाली इलायची कई गुणों से भरपूर है. खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ उसकी महक आपके खाने को एक अलग ही रंग में रंग देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छोटा सा मसाला सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होती है. यह केवल मसाले के तौर पर नहीं बल्कि अपने औषधीय गुणों के लिए भी जानी जाती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि हरी इलायची का सेवन आपकी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद होता है.
हरी इलायची खाने के फायदे ( Green Cardamom Health Benefits | Hari Elaichi Khane ke Fayde)
क्या डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं केला, जानें क्या है इसके फायदे और खाने का सही समय
1. बेहतर डाइजेशन
हरी इलायची में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो पाचन एंजाइम्स को बढ़ावा देते हैं जिससे खाना अच्छी तरह से पच सकता है. इसके साथ ही इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो गैस और एसिडिटी से राहत दिलाने में मदद करते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. मुंह की दुर्गंध
हरी इलायची में नेचुरल सुगंध होती है, जो मुंह की दुर्गंध को दूर करने में मदद करती है. इसके साथ ही इसमें पाए जाने वाले तत्व मुंह से आने वाली महक को कम करने के साथ ही मुंह के बैक्टीरिया को मारने में भी मदद करते हैं, जिससे ओरल हेल्थ में भी सुधार होता है.
3. हेल्दी हार्ट
हरी इलायची में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. इसके साथ ही यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी बैलेंस बनाए रखने में मदद करती है.
4. इम्यूनिटी बढ़ाना
हरी इलायची में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं. इसके साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटीमाइक्रोबियल गुण बैक्टीरिया से लड़ने में भी मदद करते हैं. जो आपको बीमारियों से बचाने में मददगार होता है.
5. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
हरी इलायची में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो स्किन की सूजन को कम करने में भी मदद कर सकते हैं. इसके साथ ही इसमें पाए जाने वाले तत्व बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद कर सकते हैं.
Swaad Ka Safar: Jalebi History | जलेबी की तरह ही घुमावदार है उसका इतिहास, जानें जलेबी का कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं