विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2022

Hartalika Teej 2022: आज है हरतालिका तीज, शिव परिवार को चढ़ाएं इन चीजों का भोग

Hartalika Teej 2022: आज यानि 30 अगस्त को देश भर में हरतालिका तीज का पर्व मनाया जा रहा है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भाद्रपद मा​ह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज (Hartalika Teej) का व्रत रखा जाता है.

Hartalika Teej 2022: आज है हरतालिका तीज, शिव परिवार को चढ़ाएं इन चीजों का भोग
Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की कच्ची मिट्टी से प्रतिमा बनाकर पूजा करती हैं.

Hartalika Teej 2022:  आज यानि 30 अगस्त को देश भर में हरतालिका तीज का पर्व मनाया जा रहा है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भाद्रपद मा​ह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज (Hartalika Teej) का व्रत रखा जाता है. हरतालिका तीज का व्रत सुहागन महिलाएं अपने जीवनसाथी की लंबी आयु, संतान प्राप्ति और सुखी दांपत्य जीवन के लिए रखती हैं. यह निर्जला व्रत होने के कारण कठिन व्रतों में से एक है. अविवाहित युवतियां योग्य और मनचाहे वर की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं. हरितालिका तीज में श्रीगणेश, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. हरतालिका तीज पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की कच्ची मिट्टी से प्रतिमा बनाकर पूजा करती हैं. और माता को श्रृंगार का समान, फल, फूल और तरह-तरह के पकवान चढ़ाते हैं.

हरतालिका तीज पर भोग के लिए बनाएं ये चीजें- Bhog Recipes For Hartalika Teej 2022:

1. मेवे के लड्डू-

हरतालिका तीज पर आप शिव परिवार को मेवे के लड्डूओं का भोग लगा सकते हैं. मेवे के लड्डू खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होते हैं. इन्हें आसानी से कम समय में बनाया जा सकता है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.  

Hartalika Teej 2022: कल है हरतालिका तीज, माता पार्वती और भोलेनाथ को लगाएं इस खास चीज का भोग

2. श्रीखंड-

श्रीखंड एक पॉपुलर रेसिपी में से एक है इसे खासतौर पर महाराष्ट्र और गुजरात में बनाया जाता है. इसे बनाना बहुत आसान है. हरतालिका तीज पर आप श्रीखंड का भोग लगा सकते हैं. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.  

Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज पर बनाएं ये स्वादिष्ट मिठाई, यहां जानें शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री और विधि

09f8ti48

3. कलाकंद-

कलाकंद एक स्वादिष्ट और पॉपुलर स्वीट डिश है. दूध से बना कलाकंद भगवान गणेश को बहुत प्रिय है. आप कलाकंद को हरतालिका तीज पर भोग में लगा सकते हैं. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.  

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hartalika Teej 2022, Hartalika Teej 2022 Bhog, Hartalika Teej 2022 Date, Hartalika Teej 2022 In Hindi, Hartalika Teej 2022 Today, Hartalika Teej 2022 Shubh Muhurat, Hartalika Teej 2022 Puja Muhurat, Hartalika Teej 2022 Pujan Samagri, Hartalika Teej 2022 Puja Thali, Happy Hartalika Teej 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com