Coconut Water vs Ganne ka Juice: गर्मियों के मौसम में हम ऐसी चीजों का सेवन करना पसंद करते हैं जो हमारे शरीर को अंदर से हाइड्रेटेड बनाए रखने में मदद करें और शरीर को एनर्जेटिक भी रखें. गर्मियों के मौसम में में गन्ने का जूस और नारियल पानी दोनों का ही सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. लेकिन इन दोनों में से आपकी सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है वो आपकी जरूरत और स्थिति पर भी निर्भर करता है. आइए जानते हैं गन्ने का जूस या नारियल का जूस किसका सेवन ज्यादा फायदेमंद है और इनके फायदे को समझते हैं:
गन्ने का जूस पीने के फायदे
1. गन्ने का जूस नेचुरल शुगर से भरपूर होता है, जो आपके शरीर को तुरंत एनर्जी देता है.
2. इसका सेवन आपके शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद कर सकता है और लिवर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है.
3. गन्ने का जूस शरीर को ठंडक देता है और लू लगने की संभावना को कम करने में मदद करता है.
4. गन्ने के जूस में मौजूद पोटैशियम पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है.
5. इसमें पाए जाने वाले तत्व स्किन को ग्लोइंग बनाने और उसे हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नारियल पानी पीने के फायदे
1. नारियल पानी शरीर में पानी की कमी को दूर करने और हाइड्रेशन को बनाए रखने में भी मदद करता है.
2. नारियल पानी का सेवन पाचन को सुधारने है और एसिडिटी को कम करने में भी मदद करता है.
3. नारियल पानी एक लो कैलोरी युक्त ड्रिंक है, जिससे यह वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.
4. नारियल पानी में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को ग्लोइंग और हाइड्रेटेड बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.
5. यह ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है.
नारियल पानी या गन्ने का जूस किसे पीना ज्यादा फायदेमंद?
- अगर आपको तुरंत एनर्जी** चाहिए, तो गन्ने के जूस का सेवन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
- अगर आप हाइड्रेशन और लो कैलोरी वाले ऑप्शन की तलाश में हैं, तो नारियल पानी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है.
- डायबिटीज के मरीजों के लिए नारियल पानी का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि गन्ने के जूस में शुगर ज्यादा होती है.
- दोनों ही गर्मी में शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं, इसलिए आप इन्हें समय और अपनी जरूरत के हिसाब से बदल-बदलकर पी सकते हैं.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं