विज्ञापन

कटा तरबूज कितने टाइम में खा लेना चाहिए? जान लें लंबे समय तक फ्रेश रखने के तरीके

Cut Fruits Stay Fresh How Long: बहुत से लोग तरबूज को ठीक से स्टोर नहीं कर पाते जिसकी वजह से ये जल्दी खराब हो जाता है. आपके साथ भी ये समस्या होती है तो आज हम आपको इसका उपाय बता रहे हैं. कटे हुए तरबूज को सही तरह से स्टोर करने से ये कई दिनों कर खराब नहीं होता.

कटा तरबूज कितने टाइम में खा लेना चाहिए? जान लें लंबे समय तक फ्रेश रखने के तरीके
कटे फल को कितने समय तक स्टोर करना सही है?

How to Store Cut Watermelon: गर्मी के मौसम में तरबूज खूब मिलते हैं और गर्मियों में तरबूज खाना सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. तरबूत में 92 प्रतिशत तक पानी होता है. तरबूज शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और पानी की कमी नहीं होने देता. इसके साथ ही तरबूज में फाइबर भी होता है. लेकिन, बहुत से लोग तरबूज को ठीक से स्टोर नहीं कर पाते, जिसकी वजह से ये जल्दी खराब हो जाता है. आप भी इस समस्या परेशान रहते हैं तो आज हम आपको इसका उपाय बता रहे हैं. कटे हुए तरबूज को सही तरह से स्टोर करने से ये कई दिनों कर खराब नहीं होता.

तरबूज को काटने का सही तरीका | Right Way to Cut a Watermelon

तरबूज को काटने से पहले उसे अच्छी तरह धो लें. अगर आपके पास समय हो, तो काटने से पहले तरबूज को फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें. तरबूज को स्टिक्स में काटने के लिए एक बड़ी और तेज धार वाले चाकू का इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें: नारियल पानी पीने वाले लोग रोज करते हैं ये 5 गलतियां, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

तरबूज के दोनों आधे हिस्सों को एक-एक करके कटी हुई सतह की तरफ से नीचे की ओर रखें और फिर उन्हें आड़े में काटकर आधे चांद के आकार के टुकड़े बना लें. तरबूज के आधे गोल टुकड़ों को कटिंग बोर्ड पर चपटा करके रखें और उन्हें रेक्टेंगुलर टुकड़ों में काट लें.

तरबूज को क्यूब्स में कैसे काटें?

तरबूज को क्यूब्स में काटने का एक तरीका यह है कि आप ठीक वैसे ही काटें जैसा ऊपर स्टिक्स काटने के निर्देशों में बताया गया है. फिर बस तरबूज का छिलका काटकर हटा दें. अब तरबूज को क्यूब्स में काट सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

कटे हुए तरबूज को स्टोर करने का तरीका | How to Store Cut Watermelon)

  • क्यूब्स में कटे हुए तरबूज को किसी बर्तन में डालकर छननी से ढक दें और इसे फ्रिज में रख दें. कुछ घंटे बाद चेक करें, अगर कटोरे में जूस जमा गया हो तो उसे निकाल दें. इस तरह से तरबूज को फ्रिज में स्टोर करने से स्पेस भी कम घेरेगा.
  • आप तरबूज को अगर एक-दो दिन में खाने वाले हैं तो कटे हुए टुकड़े को कपड़े में लपेट कर फ्रिज में रख दें. लेकिन, इस तरह से रख रहे हैं तो एक-दो दिन में ही इसे खाकर खत्म कर दें.
  • अगर तरबूज को लंबे समय तक स्टोर करना है तो इसके क्यूब्स को बेकिंग ट्रे में डालकर फ्रिजर में रखें, जब ये जम जाएंगे तो इसे जिपलॉक पैकेट्स में डाल कर फ्रिज करें और जब खाना हो तो निकल कर इस्तेमाल करें. लेकिन, इस तरीके में आपको तरबूज का क्रिस्प नहीं मिलेगा. आप इस तरह उसका जूस या स्मूदी बना सकते हैं. 

काटने के बाद कितने घंटे तक रहता है सेफ?

कमरे के टेम्परेचर पर कटा हुआ फल-सब्जी सिर्फ 2 घंटे तक सेफ है. फ्रिज में 3-4 दिन तक, लेकिन प्याज और तरबूज 24 घंटे में खा लेना ही बेहतर है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com