विज्ञापन

क्या आप जानते हैं रोजाना 2 भीगे अखरोट खाने से क्या होता है? इन लोगों को जरूर करना चाहिए Soaked Walnut का सेवन

Soaked Walnut Benefits: अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसे सेहत के लिए कमाल माना जाता है और जब इसे भीगो कर खाया जाता है, तो इसके लाभ और बढ़ जाते हैं.

क्या आप जानते हैं रोजाना 2 भीगे अखरोट खाने से क्या होता है? इन लोगों को जरूर करना चाहिए Soaked Walnut का सेवन
Soaked Walnut Benefits: भीगे अखरोट खाने के फायदे.

Soaked Walnut Benefits In Hindi: ड्राई फूड्स का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन किस ड्राई फ्रूट्स को कैसे खाना है इस बात का खास ख्याल रखने की जरूरत है. क्योंकि सही तरीके से और सही समय पर इनका सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचा सकता है. अगर आप रोजाना सिर्फ 2 भीगे अखरोट खाते हैं तो आपको कई लाभ मिल सकते हैं. क्योंकि इसमें प्रोटीन, फैट, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इतना ही नहीं इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन कॉपर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, फॉस्फोरस, सेलेनियम और जिंक भी पाया जाता है, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को खाना चाहिए भीगे अखरोट. 

भीगे अखरोट खाने के फायदे- (Bheege Akhrot Khane Ke Fayde)

1. वजन घटाने-

वजन कम करना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में भीगे अखरोट को शामिल कर सकते हैं. क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और लो कैलोरी होती है, जो वजन को घटाने में मददगार हैं. 

ये भी पढ़ें- गुणकारी ‘ब्रह्मदण्डी' के इन फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप! इन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

2. डायबिटीज-

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है भीगे अखरोट का सेवन. रोजाना भीगे अखरोट खाने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. 

3. दिल-

भीगे अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और दिल को स्वस्थ रखने क में मदद कर सकता है.

4. हड्डियों-

भीगे अखरोट में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. आपको बता दें कि अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद कर सकता है.

भारत में लॉन्च हुई मोटापा दूर करने की दवा Mounjaro, जानें इसकी कीमत, खुराक और सबकुछ | Motapa Kaise Kam Kare | Read

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: