- मूली में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है.
- मूली के सेवन से पाचन तंत्र को बेहतर रखा जा सकता है.
- मूली के सूप का सेवन करने से डायबिटीज की समस्या को कम किया जा सकता है.
Radish For Blood Pressure In Hindi: ठंड के मौसम में हमें कुछ स्पेशल फल और सब्जियों का इंतजार रहता है. और उन्हीं स्पेशल सब्जी में से एक है मूली. मूली को सर्दियों के मौसम में हम अपनी डाइट में कई तरह से शामिल करते हैं जैसे, मूली के पराठे, मूली का अचार, मूली की सब्जी, मूली का जूस आदि. लेकिन क्या आप मूली (Radish Health Benefits) के फायदे जानते हैं जी हां मूली में पाए जाने वाले पोषक तत्व डायबिटीज में काफी फायदेमंद माने जाते हैं. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में मूली को शामिल कर सकते हैं. मूली में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है, जो वजन को कम करने में मदद कर सकती है. इतना ही नहीं मूली के सेवन से पाचन तंत्र को भी बेहतर रखा जा सकता है. इसके अलावा मूली को हार्ट के लिए भी काफी गुणकारी माना जाता है. तो चलिए जानते हैं ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कैसे करें मूली का सेवन.
मूली में पाए जाने वाले पोषक तत्वः (Radish Nutrition Facts And Health Benefits)
मूली को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है. मूली में विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन के, पोटैशियम, फोलेट, नियासिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, सोडियम, एंटी ऑक्सीडेंट, एंथोक्यानिन और एंटी कंजेस्टिव गुण पाए जाते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में मूली को शामिल कर सकते हैं. Photo Credit: iStock
सेहतमंद रहने के लिए ऐसे करें मूली का सेवनः
मूली का सलाद-
सर्दियों के मौसम में आसानी से मार्केट में मूली आपको मिल जाएगी. आप मूली को सलाद के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसमें आप मूली, गाजर, टमाटर और प्याज को भी एड कर सकते हैं.
मूली का जूस-
अगर आपको मूली का सलाद खाना पसंद नहीं है तो आप मूली के जूस का सेवन कर सकते हैं. मूली का जूस निकाल कर उसे छान लें फिर उसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं.
मूली का सूप-
सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म सूप पीना भला किसे पसंद नहीं, मूली के सूप का सेवन करने से डायबिटीज की समस्या को कम किया जा सकता है. मूली के सूप में स्वाद बढ़ाने के लिए आप कुछ मौसमी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं.
मूली की सब्जी-
अगर आप मूली को सिर्फ उसके कड़वेपन के कारण नहीं खा रहे हैं तो आप मूली की सब्जी को डाइट में शामिल कर सकते हैं. मूली की सब्जी स्वाद और सेहत के गुणों से भरपूर है, जो न केवल डायबिटीज बल्कि, वजन और पाचन को भी बेहतर रखने में मदद कर सकती है.
What Is Prostate Cancer: Symptoms, Diagnosis & Treatment | क्या होता है प्रोस्टेट, एक्सपर्ट के जवाब
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Butter Chicken Momos: मोमोज खाने के शौकीन हैं तो ट्राई करें ये टेस्टी बटर चिकन मोमोज डिश
Dahi Paneer Curry: रेगुलर पनीर से हटकर ट्राई करें क्रीमी टेस्टी दही पनीर करी
Moong Sprouts Benefits: खाली पेट मूंग स्प्राउट खाने के अद्भुत फायदे
Weight Loss: मोटापा कम करने के लिए इन रेसिपीज को डिनर में करें शामिल, तेजी से घटेगा वजन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं