Healthy Leaves: घरों में मूली को खूब लाया जाता है और बड़े ही चाव से इसे खाया भी जाता है. लेकिन, मूली को तो लोग अक्सर खा लेते हैं मगर इसके पत्तों को जस का तस ही छोड़ देते हैं जबकि मूली के पत्ते (Radish Leaves) भी सेहत का खजाना होते हैं. मूली के पत्ते में एक नहीं बल्कि कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. इन पत्तों में प्रोटीन, सोडियम, आयरन, मैग्नीशियन, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन ए, के और सी के साथ ही क्लोरिन भी होता है. ऐसे में सेहत को इन पत्तों से कई फायदे मिलते हैं. यहां जानिए खानपान में मूली के पत्तों को शामिल करने पर शरीर को कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं.
प्याज से बनाकर लगा लिए ये 4 हेयर मास्क तो तेजी से बढ़ने लगेंगे बाल, लंबाई देखकर रह जाएंगे दंग
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मूली के पत्ते खाने के फायदे | Benefits Of Eating Radish Leaves
कम होता है ब्लड शुगर लेवलडायबिटीज के मरीजों को मूली के पत्ते खाने पर फायदा मिल सकता है. मूली के पत्ते हाई बल्ड शुगर को कम करने में असरदार होते हैं. मूली के पत्तों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है. ऐसे में हाई ब्लड शुगर (High Blood Sugar) से परेशान लोग खानपान में मूली के पत्ते शामिल कर सकते हैं.
लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत होती है दूरजो लोग लो बल्ड प्रेशर से परेशान रहते हैं इस दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए मूली के पत्ते खा सकते हैं. मूली के पत्तों में मौजूद सोडियम शरीर में नमक की कमी को पूरा करता है.
इम्यूनिटी होती है बेहतरशरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी (Immunity) नुकसान पहुंचाने वाले वायरस और कीटाणुओं से लड़ती है और शरीर को रोगों से दूर रखती है. ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना जरूरी होता है. मूली के पत्ते इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. इनमें पाए जाने वाला आयरन और फॉस्फोरस अनीमिया जैसी दिक्कतों को दूर रखने और हीमाग्लोबिन की कमी को पूरा करने में भी असरदार होते हैं.
दूर करते हैं कॉलेस्ट्रोल की दिक्कतमूली के पत्ते अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों की ही तरह फाइबर से भरपूर होते हैं. इन पत्तों में पाए जाने वाला डाइटरी फाइबर दिल की सेहत को बनाए रखने में असर दिखाता है. इसके साथ ही कॉलेस्ट्रोल लेवल्स को कम करने में भी मूली के पत्तों का असर दिखता है.
घटने लगता है वजनबढ़ता वजन मुसीबत का सबब बनने लगे उससे पहले ही मूली के पत्तों को डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए. मूली के पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इनमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है. ऐसे में मूली के पत्तों को खाने पर वजन घटाने (Weight Loss) में मदद मिलती है. मूली के पत्तों को सलाद या फिर भुजिया बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं