Clove Water For Hair Growth: लौंग सिर्फ एक साधारण मसाला नहीं है, बल्कि यह बालों की देखभाल के लिए एक असरदार नेचुरल तरीका भी है. इसकी एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने में मदद करती हैं और बालों की जड़ों को मजबूत बनाती हैं. अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, रूसी की समस्या बनी रहती है या बाल पतले हो रहे हैं, तो लौंग का पानी एक बेहतरीन उपाय हो सकता है.
हेल्दी बालों के लिए लौंग का पानी (Clove Water For Hair Growth)
लौंग बालों के लिए क्यों फायदेमंद है?
लौंग में कई ऐसे तत्व होते हैं जो बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं, जैसे
- एंटीऑक्सीडेंट गुण - ये बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और स्कैल्प को पोषण देते हैं.
- एंटीफंगल तत्व - रूसी और खुजली जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक हैं.
- ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने की क्षमता - यह बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचाकर उन्हें मजबूत बनाता है.
- हेयर फॉलिकल को उत्तेजित करता है - इससे नए बाल आने की प्रक्रिया तेज होती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- 6 टिप्स की मदद से आज से ही कर लें अपनी डाइट में नमक की मात्रा कम, इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

लौंग के पानी का सही इस्तेमाल कैसे करें?
स्टेप 1: लौंग का पानी तैयार करें
1. एक पैन में दो कप पानी लें और उसे उबालने के लिए रखें.
2. जब पानी उबलने लगे, तो उसमें दो बड़े चम्मच लौंग डाल दें.
3. पानी को धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक उबालें ताकि लौंग के सभी पोषक तत्व उसमें घुल जाएं.
4. गैस बंद करके पानी को ठंडा होने दें और रातभर के लिए छोड़ दें ताकि यह पूरी तरह तैयार हो जाए.
5. अगली सुबह इसे छानकर एक साफ़ बोतल में भर लें.
स्टेप 2: बालों पर कैसे लगाएं?
1. सबसे पहले बालों को शैंपू से धो लें.
2. इसके बाद लौंग के पानी को स्कैल्प और बालों की जड़ों में धीरे-धीरे डालें.
3. उंगलियों से हल्की मसाज करें ताकि यह अच्छे से स्कैल्प में समा जाए.
4. इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें.
5. अब सादे पानी से बाल धो लें और तौलिए से हल्के हाथों से सुखाएं.
लौंग के पानी का इस्तेमाल करने के फायदे
बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है.
रूसी और खुजली जैसी समस्याएं कम होती हैं.
बालों का झड़ना धीरे-धीरे कम होने लगता है.
स्कैल्प में रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे नए बाल आने में मदद मिलती है.
समय से पहले सफेद होने वाले बालों की समस्या कम होती है.
महत्वपूर्ण सावधानियां-
- पहले पैच टेस्ट करें - अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो पहले लौंग के पानी को हाथ पर लगाकर जांच लें.
- आंखों से दूर रखें - गलती से आंखों में जाने पर जलन हो सकती है.
- बहुत ज्यादा इस्तेमाल न करें - इसे हफ्ते में 2-3 बार ही इस्तेमाल करें.
Epilepsy Treatment: मिर्गी क्या है? कारण, लक्षण, इलाज | किन लोगों को होती है? डॉ. नेहा कपूर से जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं