Guava Leaves Chewing Benefits: अमरूद एक ऐसा फल है जिसे खाना लगभग हर कोई पसंद करता है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को लुभाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सिर्फ अमरूद ही नहीं इसके पत्ते भी सेहत के लिए कमाल हैं क्योंकि इनमें विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. सुबह बासी मुंह अमरूद के पत्ते चबाकर खाने से पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. इतना ही नहीं इससे मुंह के छाले से भी राहत मिल सकती है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन.
अमरूद की पत्तियां खाने के फायदे- (Amrood Ke Patte Khane Ke Fayde)
1. ब्लड प्रेशर-
ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है अमरूद की पत्तियों का सेवन. क्योंकि इसमें पोटैशियम और फाइबर होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- गंदे कोलेस्ट्रॉल को निकाल बाहर कर देंगी ये 3 चीजें, इन लोगों को जरूर करना चाहिए इनका सेवन

2. इम्यूनिटी-
अमरूद की पत्तियों को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है. रोजाना इनको चबाकर खाने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद मिल सकती है.
3. पाचन-
जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं उनके लिए अमरूद की पत्तियों का सेवन फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो मल को नरम बनाता है और कब्ज से राहत दिला सकता है.
4. वजन घटाने-
मोटापा आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट अमरूद के पत्ते का सेवन कर सकते हैं.
5. मुंह के छाले-
मुंह के छाले कई कारण से हो सकते हैं जैसे पेट का साफ ना होना, गर्मी के चलते आदि. छाले होने के चलते कई बार ना तो हम कुछ खा पाते हैं ना पी पाते हैं. अगर आप भी मुंह के छाले की समस्या को दूर करना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट अमरूद की कोमल-कोमल पत्तियां चबा सकते हैं.
Can Diabetes Be Reversed? क्या पूरी तरह ठीक हो सकती है डायबिटीज, डॉक्टर से जानें
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं