Cholesterol Control Foods: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हेल्दी चीजों का सेवन बेहद जरूरी माना जाता है. अगर आप हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल करते हैं, तो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है. क्योंकि कई बार अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है. दरअसल हमारे शरीर में 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है एक अच्छा और बुरा. खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय रोग, स्ट्रोक, और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. अगर आप भी अपने शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाना और खराब को घटाना चाहते हैं तो इन चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन फूड्स के बारे में.
खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए क्या खाएं- (Cholesterol Ko Kam Karne Ke Liye Kya Khaye)
1. बादाम- (Almond)
रोजाना एक मुट्ठी बादाम के सेवन से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिल सकती है. बादाम में मौजूद गुण हार्ट को हेल्दी रखने में भी मददगार हैं. इसे आप भिगोकर, रोस्ट करके या सलाद के साथ खा सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- गर्मी और तनाव को दूर करता है छाछ, जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका

Photo Credit: Canva
2. चिया सीड्स- (Chia Seeds)
चिया सीड्स में घुलनशील फाइबर, हेल्दी फैट, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं. आप चिया सीड्स को कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं.
3. लहसुन- (Garlic)
लहसुन किचन में मौजूद एक ऐसा हर्ब है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लहसुन में एलिसिन होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.
Can Diabetes Be Reversed? क्या पूरी तरह ठीक हो सकती है डायबिटीज, डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं