- चेरी टोमैटो में विटामिन ए पाया जाता है.
- चेरी टमाटर में कैलोरी की मात्रा कम होती है.
- चेरी टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं.
Cherry Tomatoes Health Benefits: टमाटर एक ऐसी सब्जी है जिसे हर दिन हर घर में इस्तेमाल किया जाता है. सब्जी बनाने से लेकर सलाद तक में टमाटर (Tomatos Benefits) का बड़ी मात्रा में इस्तेमाल होता है. टमाटर को सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. लेकिन आज हम बड़े टमाटर नहीं बल्कि छोटे-छोटे लाल टमाटर के इस्तेमाल और फायदे के बारे में बात कर रहे हैं. छोटे-छोटे लाल टमाटर को चेरी टोमैटो के नाम से जाना जाता है. इसे आपने पिज्जा, पास्ता, मैकरोनी जैसी चीजों में इस्तेमाल होते देखा होगा. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इनके सेवन से वजन को घटाने (Weight Loss) में मदद मिल सकती है. चेरी टमाटर में विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं. जो इम्यूनिटी को बढ़ाने और स्किन को ग्लोइंग (Glowing Skin) बनाने में मदद कर सकते हैं.
चेरी टमाटर खाने के फायदे- Cherry Tamatar Khane Ke Fayde:
1. स्किन को हेल्दी बनाने में-
अगर आपको स्किन से जुड़ी परेशानी है तो आप अपनी डाइट में चेरी टमाटर को शामिल कर सकते हैं. चेरी टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं जो एक्ने, पिंपल्स जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- गर्मियों में खाते हैं अखरोट तो जान लें इससे होने वाले नुकसान, इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए अखरोट का सेवन

2. मोटापा कम करने में-
मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन को कम करना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में चेरी टमाटर को शामिल कर सकते हैं. चेरी टमाटर में कैलोरी की मात्रा कम होती है जो वेट लॉस में मददगार है.
3. इम्यूनिटी बूस्ट करने में-
वायरल और इंफेक्शन से बचाव के लिए इम्यूनिटी का बूस्ट होना बेहद जरूरी है. क्योंकि अगर इम्यूनिटी कमजोर है तो हम बीमारियों की चपेट में जल्दी आ सकते हैं. चेरी टमाटर में विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार है.
4. आंखों की रोशनी बढ़ाने में-
आंखें हमारे शरीर का सबसे अहम पार्ट हैं क्योंकि, इन आंखों से ही हम इस दुनिया की अच्छी और बुरी चीजों को देख पाते हैं. कमजोर आंखों की समस्या से परेशान हैं तो आप चेरी टमाटर का सेवन कर सकते हैं. चेरी टमाटर में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है.
Benefits of Cashew in Hindi | काजू खाने के फायदे, हेल्दी हार्ट, ग्लोइंग स्किन व होंगे और कई लाभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं