इंडिया में ऐसी बहुत कम चीज़ हैं जो काफी प्रतिष्ठित हों और लोगों के दिल और दिमाग में हमेशा के लिए जगह बना लें। फूड, क्रिकेट और बॉलीवुड टॉप लिस्ट में शामिल हैं। अपने फैन्स के साथ कनेक्ट होने के लिए कई क्रिकेटर और मूवी स्टार फूड बिजनेस में अपनी जगह बना रहे हैं और देशभर में अपने रेस्तरां और बार खोल रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर द्वारा खोला गया तेंदुलकर रेस्तरां लोगों में काफी प्रचलित है, ज़ाहिर खान का जेके, अर्जुन रामपाल का लेप और कई तरह के होटल, बेकरी और बार सेलिब्रिटी द्वारा अपने फैन्स के लिए खोले जा चुके हैं।
फैन्स अब रेस्तरां थीम के जरिए ऐसा ही प्यार अपने चहेते बॉलीवुड स्टार के लिए भी दिखा रहे हैं। साल की शुरूआत में ही सलमान खान के पांच फैन्स ने मिलकर ‘भाईजान्स' रेस्तरां खोला था, जिसमें रेस्तरां के इंटीरियर से लेकर उसके मैन्यू तक को सलमान खान की लाइफ से जोड़ा गया था। अब इस लिस्ट में ‘गरम-धरम ढाबा ते थेके' भी शामिल हो चुका है, जोकि धर्मेंद्र की फिल्मों और डायलॉग्स पर बेस्ड है। मिक्की मेहता और उमंग तिवारी द्वारा खोला गया या रेस्तरां आपको काफी पसंद आने वाला है। जब एनडीटीवी फूड टीम ने रेस्तरां के बारे में और जानकारी ली, तो यहां के को-ऑनर मिक्की मेहता ने बताया कि, ‘मैं किसी काम से मुंबई गया था, तब मैं धरम जी से मिला। वहां मैंने उनसे खाने के बारे में जाना। मैं हमेशा से ही प्योर इंडियन रेस्तरां खोलना चाहता था। धरम जी पंजाब से हैं इसलिए मैंने मुख्य रूप से खाने के साथ पंजाबी टच देने की सोची, जो कि देश के ढाबों से प्रेरित है।'
ये भी पढ़ें-
Food For Weight Loss: डाइट में इन्हें शामिल करने से जल्द घटेगा वज़नवजन घटाना है, तो आहार में शामिल करें ये चीजें...मसल्स बनाने की है धुन सवार, तो वजन बढ़ाने के लिए लें ये आहार...अब बिना टेंशन खुलकर खाएं मीठा, 'आम' नहीं बढ़ने देगा वजन#WeightLoss: 5 लीन प्रोटीन से भरपूर आहार जो डाइट में होने मस्ट हैं...Low-Carb: जुग-जुग जिएंगे अगर इस एक चीज को कम खाएंगे, यहां है हेल्दी स्वादिष्ट रेसिपी

मिक्की ने आगे बताया कि, “जब मैंने धरम जी से अपना आइडिया शेयर किया, तो उन्हें पहली बार में थोड़ा संदेह हुआ और मेरे दूसरे रेस्तरां देखने की बात कही, जो शहर में पहले से चल रहे हैं। मेरे दूसरे रेस्तरां देखने के बाद वह इस रेस्तरां का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए। वह शुरुआत से ही इसमें पूरी तरह से शामिल हो गए। रेसिपी शेयर करने से लेकर शेफ को सलाह देने तक में उन्होंने हमारी काफी मदद की।”
इंटीरियर स्टाइल है अलग
दिल्ली के कनॉट प्लेस एरिया में ऐसा पहला रेस्तरां है, जोकि फिल्म, डायलॉग और धर्मेंद्र के गानों पर आधारित है। ‘गरम-धरम ढाबा ते थेके' की डेकोरेशन में सभी कुछ शामिल है, रेस्तरां की कट्लरी से लेकर दीवारों के पोस्टर तक धर्मेंद्र को शानदार ट्रीब्यूट दे रहे हैं। रेस्तरां में स्पेशल लुक के लिए शोले फिल्म की बाइक रखी गई है, साथ ही रेस्तरां धर्मेंद्र जी की फेमस फिल्मों के पोस्टरों से सजा हुआ है, जिसमें चुपके-चुपके, धरमवीर और शोले जैसी फिल्में शामिल हैं। रेस्तरां को इंट्रस्टिंग और आकर्षक बनाने के लिए यहां की कई दीवारों पर धर्मेंद्र के फेमस डायलॉग लगाए हैं।
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद

ताजा लेख-
Weight loss: वजन घटाने में मदद करेगा इलायची का पानी, इलायची के फायदे
Raita For Weight Loss: ये 3 रायते कम करेंगे वजन और डाइटिंग भी बनेगी जायकेदार...
How to Remove Hair from Face: अनचाहे बाल हटाने के 5 घरेलू उपाय
अगर अच्छी नींद चाहिए, तो सोने से पहले खाएं ये 5 आहार...
Remedies for hair fall: झड़ते बालों को तुरंत रोक देंगे ये घरेलू नुस्खे...
Halwa Recipe: झटपट बनाएं हलवा, पढ़ें सूजी का हलवा बनाने की रेसिपी
दिल्ली वासियों के अस्थि पंजर हो रहे ढीले
Benefits of Cloves: लौंग के फायदे, ये 5 परेशानियां होंगी दूर
Prevent Vomiting: कैसे रोकें उल्टियां, ताकी ट्रैवल के दौरान न हो परेशानी, 7 घरेलू नुस्खे
Diabetes: कैसे आंवला करेगा ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल, आंवला के फायदे
फूड भी है फिल्मी

रेस्तरां में मॉकटेल्स और क्यूज़िन ‘देसी' थीम पर बेस्ड हैं, जिन्हें एक बड़े ग्लास और बड़ी स्टील की प्लेट में सर्व किया जाता है।
उन्होंने बताया कि,“ढाबे अक्सर बड़े शहरों की छोटी गलियों में ही मिलते हैं, तो इसलिए ढाबा और थेका दोनों को साथ लाने का सोचा, जो कि सेंटर दिल्ली में ही स्थित है। इनके लिए अब लोगों को कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है।”
वहीं उमंग तिवारी ने बताया कि,“ यह प्लेस सभी उम्र के लोगों के लिए परफेक्ट है। यह एक गर्म और आरामदायक ढाबा ते थेका है, जहां हर मील आपको एक अलग टेस्ट देगा और आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां के फूड को शेयर कर सकते हैं।”
यही नहीं, यहां आपको धर्मेंद्र की पसंदीदा डिश भी चखने को मिलेंगी जैसे शलगम गोश्त, दाल तड़का और इसी तरह की कई और लज़ीज डिश। यहां दो लोगों का खर्च टैक्स मिलाकर 800 से 1000 रूपये तक है।
क्या आप टाइम पर करते हैं ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर, क्या हैं इन्हें करने का सही समय?
Dhanteras 2018: कब है धनतेरस, पूजा विधि, मुहूर्त, जानें धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं सोना
हुमा कुरैशी को बेहद पसंद हैं कबाब, यहां पढ़ें सीख कबाब की रेसिपी
बॉलीवुड के ‘ही-मैन' ने किया उद्घाटन
रेस्तरां का उद्घाटन बुधवार को बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र द्वारा ही किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, 'मैं यह करने के लिए तैयार नहीं था, क्योंकि मैं रेस्तरां बिजनेस के बारे में कुछ नहीं जानता। मैं एक्टिंग के अलावा कुछ और नहीं कर सकता। मैं एक किसान का बेटा हूं और उसी माहौल में बड़ा हुआ हूं, लेकिन इस तरह का प्यार और सपोर्ट मुझे स्पेशल होने का फील कराता है।' धर्मेंद्र को लगता है कि लोग ‘गरम-घरम ढाबा ते थेका' जरूर पसंद करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि,“ सभी लोग मुझे पसंद करते हैं इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें यह जगह भी जरूर पसंद आएगी।' जब उनसे पूछा गया कि वह ढाबा या रेस्तरां में से कहां खाना ज़्यादा पसंद करते हैं, तो धर्मेंद्र का कहना था कि वह खाते समय अपने हाथों का इस्तेमाल करना ज़्यादा पसंद करते हैं। अपनी बात को विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि 'मैं खाने के शिष्टाचार को अपनाते हुए थोड़ी शर्म महसूस करता हूं। मैं नहीं जानता कि लोग चाकू-कांटे का इस्तेमाल करते हुए खाना कैसे एंजॉय कर लेते हैं। मैं जब तक अपने हाथ यूज़ नहीं करता मैं खाना एंजॉय नहीं करता।'
और खबरों के लिए क्लिक करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं