विज्ञापन

ना बादाम-काजू, ना घी-मावा! बिना झंझट बनाएं बंगाल की फेमस कच्चा गोला मिठाई, खाते ही सब करेंगे वाह-वाह

अगर बिना मावा, घी और ड्राईफ्रूट्स के कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो कच्चा गोला मिठाई एक बार जरूर ट्राई करें. ये इतनी स्वादिष्ट और मुलायम होती है कि मुंह में जाते ही गायब हो जाती है. यहां जानते हैं रेसिपी-

ना बादाम-काजू, ना घी-मावा! बिना झंझट बनाएं बंगाल की फेमस कच्चा गोला मिठाई, खाते ही सब करेंगे वाह-वाह
Bengal Famous Sweet : कच्चा गोला मिठाई कैसे बनाएं?

अगर आप बिना मावा, बिना घी और बिना ज्यादा झंझट के कोई खास मिठाई बनाना चाहते हैं, तो बंगाल की मशहूर कच्चा गोला मिठाई आपके लिए परफेक्ट है. ये मिठाई छेना से तैयार होती है और इतनी मुलायम होती है कि मुंह में जाते ही घुल जाती है. इस रेसिपी की अलग बात ये है कि इसे बनाने के लिए न चाशनी की जरूरत पड़ती है और न ही महंगे ड्राई फ्रूट्स की. इस स्वादिष्ट रेसिपी को यूट्यूब चैनल Eat Yammiecious से लिया गया है, जहां इसे बहुत ही आसान तरीके से बनाना बताया गया है. यहां जानते हैं कच्चा गोला मिलाई बनाने का तरीका-

वीडियो में देखें पूरी रेसिपी...

कैसे तैयार करें बंगाल की फेमस कच्चा गोला मिठाई?

आवश्यक सामग्री

फुल क्रीम दूध - 1.5 लीटर 
सफेद सिरका - 1.5 से 2 टेबलस्पून 
चीनी - 1/3 कप 
मिल्क पाउडर - 1/3 कप 
हरी इलायची - 4-5 
मिल्क पाउडर - कोटिंग के लिए थोड़ा सा
केसर के धागे - सजाने के लिए

विधि

सबसे पहले दूध को एक उबाल आने तक गर्म करें और गैस बंद कर दें. अब इसे एक मिनट तक चलाते हुए थोड़ा ठंडा करें. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा करके विनेगर डालें और हल्के हाथों से मिलाएं. जब दूध पूरी तरह फट जाए और पानी अलग हो जाए, तब उसमें ठंडा पानी डाल दें ताकि छेना ज्यादा न पक जाए. अब छेना को कपड़े में छानकर अतिरिक्त पानी निकाल लें. ताजा छेना ही इस मिठाई का असली स्वाद और मुलायमपन देता है.

छेना को हथेली की मदद से 4 से 5 मिनट तक अच्छी तरह मसलें जब तक वह एकदम चिकना न हो जाए. अब इसका लगभग दो-तिहाई भाग अलग कर लें और एक-तिहाई भाग अलग रखें.

मिक्सर में चीनी और इलायची पीस लें. छेना के बड़े हिस्से को कढ़ाई में डालें और पहले आधी चीनी मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं. चीनी पिघलने लगे तो बची हुई चीनी डाल दें. 3 से 4 मिनट पकाने के बाद मिल्क पाउडर मिलाएं और लगातार चलाते रहें. जब मिश्रण मावे जैसा गाढ़ा होकर कढ़ाई छोड़ने लगे, तब गैस बंद कर दें और इसे प्लेट में फैलाकर ठंडा होने दें.

ठंडे हुए पके मिश्रण को बचाए हुए कच्चे छेना के साथ मिलाकर दोबारा मसल लें. यही कच्चा और पका हुआ मिश्रण इस मिठाई का अनोखा स्वाद देता है. अब नींबू के आकार की चिकनी-चिकनी बॉल्स तैयार करें. तैयार मिठाइयों को हल्के से मिल्क पाउडर में रोल करें और ऊपर से केसर का एक धागा लगाकर सजाएं.

ये भी पढ़ें - गुड़ की खीर कैसे बनाएं? छठ महापर्व के दूसरे दिन बनाई जाती है ये स्वादिष्ट खीर, नोट करें रेसिपी


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengali Sweet, Bengali Sweet Recipe, Bengali Sweets, Bengali Sweets Easy Recipes, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com