- आलिव को सुपरफूड कहा जाता है, क्योंकि ये प्रोटीन से भरपूर होता है.
- आलिव सौंदर्य बढ़ाने के साथ ही साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं.
- न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानिए आलिव लड्डू के फायदों के बारे में.
Benefits Of Aliv/Halim: आलिव एक ऐसा सुपरफूड है जो न ही सिर्फ हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है बल्कि हमारे चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ाता है. आलिव को हलीम और असारियो भी कहा जाता है. सर्दियों के समय में प्रसूताओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए एक महाराष्ट्रीयन पारंपरिक नुस्खा है. आपको बता दें कि आलिव के लड्डू में भरपूर मात्रा में आयरन और फॉलिक एसिड होता है. सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस सीक्रेट ब्यूटी पिल्स आलिव के लड्डू के बारे में बेहद जरूरी जानकारी शेयर की है.
रुजुता का मानना है कि आलिव सौंदर्य बढ़ाने के साथ ही साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं. वो कहती हैं कि यात्राओं के दौरान वे अक्सर आलिव के लड्डू खाया करती हैं, इससे एसिडिटी, ब्लोटिंग और यात्रा के दौरान होने वाली दूसरी परेशानियों से निजात मिलती है. रुजुता ने अपने पोस्ट में लिखा है कि इस लड्डू में आलिव के साथ ही गुड़, घी और नारियल मिलाया जाता है, जिससे ये सेहत के लिहाज से बेहद लाभकारी साबित होता है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पोषक तत्वों से भरपूर आलिव के लड्डू
आलिव को सुपरफूड कहा जाता है, क्योंकि ये प्रोटीन से भरपूर होता है. अगर आप नियमित रूप से वर्कआउट कर रहे हैं और मसल्स बनाने की कोशिश में लगे हैं तो आप आलिव को अपने आहार में शामिल करें. इसके सेवन से पेट काफी लंबे समय तक भरा रहता है, साथ ही कब्ज और अपच जैसे पाचन संबंधी दिक्कतों के इलाज के लिए आलिव के बीज बड़े ही कारगर होते हैं. आलीव के लड्डू में गुड़ भी होता है जिससे कैल्शियम, फॉस्फोरस और आयरन मिलता है. वहीं नारियल में पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी मिनरल्स होते हैं.

Photo Credit: iStock
आलिव के लड्डूओं को खाने के फायदे
- रुजुता दिवेकर के मुताबिक, किशोरावस्था में हर लड़के और लड़की के लिए आलिव के लड्डूओं का सेवन जरूरी है. इन लड्डूओं के सेवन से उनके शरीर में आयरन की कमी नहीं होगी.
- इन लड्डूओं में फोलेट की अच्छी मात्रा होती है, जो किशोरावस्था में होने वाले बदलावों के बीच शरीर को कमजोर नहीं होने देता.
- आलिव के लड्डू हर उस कपल के लिए वरदान साबित हो सकते हैं, जो बच्चे को जन्म देने की प्लानिंग कर रहे हैं. यह बेहतरीन फर्टिलिटी सीक्रेट है.
- इन लड्डूओं में मौजूद सल्फोराफेन त्वचा पर पिगमेंटेशन को रोकने और साफ करने में मदद करता है.
Period में यौन संबंध ठीक या गलत... एक्ससपर्ट से जानें
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं