विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2019

दिल्ली की इन जगहों पर उठाएं अलग-अलग राज्यों की डिशेज का मजा

दिल्ली न केवल भारत की राजधानी है, बल्कि देश की खाद्य राजधानी भी है. अगर आप दिल्ली में हैं तो अपनी कैलोरी को काउंट करना और वजन देखना बंद कर दें. दिल्‍ली न केवल दिलवालों की है, बल्कि खाने के शौकिन लोगों के लिए भी काफी मजेदार जगह है, क्योंकि यह शहर मुंह से पानी ला देने वाली डिशेज से भरा हुआ है.

दिल्ली की इन जगहों पर उठाएं अलग-अलग राज्यों की डिशेज का मजा
दिल्ली में रिजनल रेस्‍टोरेंट

दिल्ली न केवल भारत की राजधानी है, बल्कि देश की खाद्य राजधानी भी है. अगर आप दिल्ली में हैं तो अपनी कैलोरी को काउंट करना और वजन देखना बंद कर दें. दिल्‍ली न केवल दिलवालों की है, बल्कि खाने के शौकिन लोगों के लिए भी काफी मजेदार जगह है, क्योंकि यह शहर मुंह से पानी ला देने वाली डिशेज से भरा हुआ है. चाहे वह पुरानी दिल्ली की करिश्माई गलियों का स्ट्रीट फूड हो या फिर सालों पुराने ढाबों का खाना ही क्‍यों न हो, यहां आपको सब कुछ आसानी से मिल जाएगा. भारत की राष्ट्रीय राजधानी होने के नाते, दिल्ली सभी 29 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों की सांस्कृति और डिशेज को अपने अंदर समाए हुए है. यहां हर राज्‍य के भवन हैं और लगभग हर भवन में एक कैंटीन है, जिसमें रिजनल डिशेज सर्व की जाती हैं.

दिल्ली में राज्य भवन कैंटीन विभिन्न राज्यों के बेस्‍ट ऑथेंटिक रिजनल डिशेज सर्व करती हैं. इनमें से आधिकांश कैंटीन आम जनता की लिए भी खुली हुईं हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसी रिजनल कैंटिन के बारे में जहां के खाने को आपको जरूर ट्राई करना चाहिए.

1.आंध्रा भवन

आंध्र भवन सबसे फेमस कैंटीन में से एक है, जो पिछले कई सालों से आपको ट्रेडिशनल डिशेज सर्व करती आ रही है. यहां आमतौर पर भीड़ अधिक होती है, इसलिए यहां सीट पाने के लिए आपको जल्‍दी पहुंचना होगा. यह एक फेमस ब्रेकफास्‍ट कॉम्बिनेशन है, जो इडली, डोसा, वड़ा, सांभर और टेस्‍टी कॉफी सर्व करता है. कैंटीन में आपको लजीज बिरयानी, मटन फ्राई, चिकन फ्राई, आंध्र थाली, चिकन करी, प्रॉन करी भी मिल जाएगी.

पता: 1,अशोका रोड, फिरोज शाह रोड के पास, नई दिल्ली 

टाइमिंग: सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक, शाम 7:30 बजे से 10 बजे तक

दो लोगों के लिए लागत: 300 रुपए (औसतन)

2.गुजरात भवन

अगर आप ढोकला, खिचड़ा, हल्वा और कड़ी जैसे व्यंजनों को खाना पसंद करते हैं, तो दिल्ली के गुजरात भवन में एक बार जरूर जाएं. इन व्यंजनों के अलावा इस जगह पर आपको गुजराती थाली भी मिलेगी. कहा जाता है कि गुजराती थाली के कारण ये जगह दिल्ली के लोगों की खाने-पीने की पसंदीदा जगहों में से एक है. दिलचस्प बात है कि यहां आपको खाना पूरे गुजराती स्टाइल में सर्व किया जाता है.

पता: 11, कौटिल्‍य मार्ग, चाणक्‍यपुरी

टाइमिंग: सुबह 8 बजे से 10 बजे तक, दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक, शाम 7:30 बजे से रात 10 बजे तक

दो लोगों के लिए लागत: 400 रुपए (औसतन)

3. बंगा भवन

क्‍या आज आप कुछ बंगाली डिशेज खाना चाहते हैं? तो बिजोली ग्रिल आपकी इस इच्‍छा को पूरा कर सकता है. यह वास्तव में सभी बंगालियों के लिए एक स्वर्ग की तरह है. यहां के खाने का लुत्‍फ उठाने दूर-दूर से लोग आते हैं. मछली, लुची, थाली, कोशा आम, मटन कोशा, मिष्टी दोई और डाब चिंगरी यहां काफी पसंद किए जाते हैं. 

पता: 3, हैली रोड, बाराखंभा रोड

टाइमिंग: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक, शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक

दो लोगों के लिए लागत: 800 रुपए (औसतन)

4. कर्नाटक फूड सेंटर

हालांकि यहां पर हमेशा थोड़ी भीड़ होती है, खासकर विकेंड पर. लेकिन यह समय और पैसे दोनों के लिहाज से आपके लिए फायदेमंद है. फ़िल्टर कॉफी, थाली, मैसूर मसाला डोसा, वड़ा इडली, उपमा और उत्तपम यहां की सबसे टेस्‍टी डिशेज में से एक है.

पता: दिल्ली कर्नाटक संघ भवन, आर के पुरम

टाइमिंग: सुबह 8 से रात 11 बजे तक

दो लोगों के लिए लागत: 450 रुपए (औसतन)

5. बांकाही, असम भवन

बानकाही से कुछ स्टर्लिंग असमिया डिश ऑर्डर करें और असम के खाने का आंनद उठाएं. बानकाही पहले एक कैंटीन थी, लेकिन अब, यह एक कल्‍ट डिलीवरी-ओनली रेस्‍टोरेंट में बदल गई है, जिसमें खार, खारोली, माटी दाल, फिश टेंगा और कई तरह की असमी डिशेज सर्व की जाती हैं. पोर्क फ्राई और फिश थाली यहां की स्‍पेशलिटी है.

पता: 1, असम भवन, सरदार पटेल मार्ग

टाइमिंग: दोपहर 12 से रात 10:30 बजे तक

दो लोगों के लिए लागत- 600 रुपए (औसतन)

6. गोवा निवास

गोवा निवास को पॉकेट-फ्रेंडली गोआ की डिशेज के लिए जाना जाता है. यहां रेस्‍टोरेंट फिश, पेरी पेरी प्रॉन, पोर्क विंदालू, चिकन जैक्यूटी, प्रॉन बलचाओ, झींगा करी आदि सहित कुछ बहुत टेस्‍ट सी फूड सर्व किए जाते हैं. लाइव म्यूज़िक और विनम्र स्टाफ और निश्चित रूप से, ट्रेडिशन गोवा का खाना आपको यहां से जाने नहीं देगा.

पता: गोवा निवास, 14, बीर टिकेंद्रजीत मार्ग, चाणक्यपुरी

टाइमिंग: दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक, शाम 7:30 से रात 10:30 बजे तक

दो लोगों के लिए लागत: 1,000 रुपए (औसतन)

7. महाराष्ट्र सदन

अगर आज आपका मन कुछ मसालेदार महाराष्ट्रीयन खाना खाने का कर रहा है, तो आप दिल्ली में महाराष्ट्र सदन जा सकते है. वड़ा पाव, महाराष्ट्रियन थाली, मिसल पाव, पोहा, पूरन पोली और कोल्हापुरी मटन, यहां सबसे अधिक पसंद किए जाने वाली डिशेज हैं.

पता: बड़ौदा हाउस के पीछे, कस्तूरबा गांधी मार्ग, इंडिया गेट

टाइमिंग: सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक, शाम 7 से रात 10 बजे तक

दो लोगों के लिए लागत: 300 रुपए (औसतन)

8. तमिलनाडु हाउस

तमिलनाडु हाउस एक लोकप्रिय कैंटीन है, जो दक्षिण-भारतीय और चेट्टीनाड डिशेज सर्व करती है. इनकी दक्षिण भारतीय थाली में गरीबियाल, करकुझाम्बु, कूटू, रसम, सांभर और पेयम शामिल हैं. चिकन चेट्टीनाड, चिकन बिरयानी, चिकन 65 और पैरोटा भी कुछ डिशेज हैं, जिन्‍हें आपको जरूर ट्राई करना चाहिए.

पता: चाणक्य थियेटर के ओपॉजिट, चाणक्यपुरी

टाइमिंग: सुबह 7 से 11 बजे तक, दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक, शाम 7 से रात 10 बजे तक

दो लोगों के लिए लागत: 600 रुपए (औसतन)

9. समृद्धि केरल हाउस कैंटीन

अगर आप खाने के लिए कुछ सस्ता और बेहतर ढूंढ रहे हैं, तो दिल्ली का स्मृधि, केरल हाउस आपके लिए बेस्ट प्लेस है. केरल हाउस में आपको थोड़ी भीड़ मिल सकती है, लेकिन यहां डिशेज का लुत्‍फ उठाने के बाद आप इस इंतजार को पलभर में भूल जाएंगे. दरअसल, यहां का साउथ इंडियन फूड इसे दिल्ली में मौजूद दूसरी जगहों से अलग बनाता है. हालांकि, यहां नॉनवेज की भी कई डिश सर्व की जाती है, जिनमें मीट फ्राई, चिकन फ्राई, फिश फ्राई, बिरयानी शामिल हैं. बता दें कि फिश फ्राई, चिकन करी और परांठे का मजा आप यहां सिर्फ शाम को ही ले सकते हैं.

पता: 3, जंतर मंतर रोड, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के पास, जनपथ

टाइमिंग: दोपहर 12:45 से 3 बजे तक, शाम 7 से रात 9:30 बजे तक

दो लोगों के लिए लागत: 350 रुपए (औसतन)

10. जम्मू और कश्मीर हाउस

नॉनवेज खाने के शौकिन लोगों के लिए दिल्ली में मौजूद जम्मू और कश्मीर हाउस एक बेस्ट प्लेस है. जम्मू और कश्मीर हाउस को यहां परोसे जाने वाली टेस्‍टी डिशेज नादूर यखनी पुलाव, मसालेदार रोगनजोश और वाजवान के लिए पूरे देश में जाना जाता है. इसलिए आप कुछ स्पेशल खाने की सोच रहे हैं, तो यखनी पुलाव और रोगनजोश का मजा जरूर उठाएं.

पता: 9, कौटिल्य मार्ग, चाणक्यपुरी

टाइमिंग: दोपहर 12:30 से 2 बजे तक, शाम 7:30 से रात 9 बजे तक

दो लोगों के लिए लागत: 500 रुपए (औसतन)

11. द पॉटबेली कैफे

इस विशेष कैंटीन को चलाने के लिए एक निजी रेस्‍टोरेंट सीरीज दी गई है, जो लोगों को आकर्षित करने में काफी मददगार साबित हुई है. बिहार निवास में द पॉटबेली रेस्‍टोरेंट को बिहार की डिशेज के लिए जाना जाता है. इतना ही नहीं यहां आपको कई तरह के फ्यूजन भी चखने को मिल जाएंगे. लिट्टी चोखा, आम पन्ना, थाली, सत्तू ड्रिंक और चिकन पकोड़ा यहां की सबसे फेमस डिशेज हैं. यहां का स्‍टाफ भी काफी विनम्र है. खाने की डिकोरेशन, कोजी रूफटॉप और इंट्रस्टिंग तरीके से पेश टेस्‍टी बिहार की डिशेज, इस स्‍पेशल रेस्‍टोरेंट को पॉपुलर बनाती हैं.

पता: बिहार निवास, प्लॉट 15, यशवंत प्लेस के पीछे, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली

टाइम: दोपहर 1  से रात 11 बजे तक

दो लोगों के लिए लागत: 1,000 रुपए (औसतन)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
11 State Bhavan Restaurants, Regional Delicacies, Restaurants In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com