Health Benefits Of Buttermilk: हेल्दी रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स चिलचिलाती गर्मी में हमारी आत्मा को संतुष्ट करते हैं. ऐसी ही ड्रिंक्स में से एक है छाछ. यह भारतीय घरों में काफी लोकप्रिय है. दही को अच्छी तरह मथकर और उसमें पानी और मसाले जैसे जीरा और पुदीने की सूखी पत्तियां डालकर छाछ बनाई जाती है. हालांकि, अगर आपको लगता है कि यह सिर्फ आपकी प्यास बुझाने या अपने मूड को ताजा करने के लिए है, तो आप गलत हैं. छाछ के आपकी त्वचा, बालों और बॉडी वेट से संबंधित कई स्वास्थ्य लाभ हैं. छाछ के 5 स्वास्थ्य लाभों की लिस्ट यहां दी गई है.
गर्मियों में छाछ पीने के गजब फायदे | Amazing Benefits Of Drinking Buttermilk In Summer
1) एसिडिटी कम करता है
छास पीने के सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य लाभों में से एक यह है कि यह एसिडिटी को कम करने में मदद करता है. अगर आप अक्सर एसिड रिफ्लक्स का अनुभव करते हैं, खाने के बाद आपको छाछ पीना शुरू कर देना चाहिए. भोजन के बाद एक गिलास छाछ पाचन में मदद कर सकती है, साथ ही एसिडिटी को भी रोक सकती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2) ब्लड प्रेशर को कम करता है
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नियमित रूप से छाछ पीना ब्लड प्रेशर को काफी कम कर सकता है, क्योंकि इसमें बायोएक्टिव प्रोटीन होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले गुणों के लिए जाने जाते हैं.
3) जरूरी विटामिन से भरा है
छाछ में खनिज और विटामिन जैसे पोटेशियम और विटामिन बी की मात्रा अधिक होती है. यह प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों में भी से भरा होता है, जो इसे उपयोगी बनाता है. ये शरीर में विटामिन की कमी को संतुलित करता है.
छोटा फल समझकर ही न करें इग्नोर, बेरीज बड़ी बीमारियों से भी करती हैं बचाव, जानें 8 फायदे
4) रिफ्रेशिंग इफेक्ट
छाछ पीने का एक और फायदा यह है कि यह आपके शरीर को ठंडा रखता है, खासकर आपके पाचन तंत्र को. अगर आपके पेट में जलन हो रही है तो तुरंत राहत पाने के लिए एक गिलास छाछ पिएं.
5) वजन घटाने में मदद करता है
छाछ में दूध के सभी लाभ होते हैं, जैसे कैल्शियम, खनिज और विटामिन, लेकिन वसा की मात्रा कम होती है. एक गिलास छाछ भी आपको भरा हुआ और संतुष्ट महसूस कराएगी.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं