बॉलीवुड की ये फिल्में जगाती हैं देश के प्रति प्यार, और बढ़ाती हैं हौसला...

बॉलीवुड की ये फिल्में जगाती हैं देश के प्रति प्यार, और बढ़ाती हैं हौसला...

फिल्मों से ली गईं तस्वीरें

नई दिल्ली:

वैसे तो बॉलीवुड और देश प्रेम का रिश्ता बहुत पुराना है। अब तक देश प्रेम के ऊपर सैकड़ों फिल्में बन चुकी हैं। इनमें से कई फिल्में बड़े पैमाने पर सफल भी हुई हैं। रोचक बात यह है कि फिल्म में देश प्रेम चाहे खेल के मामले में दिखाई गई हो, या फिर बॉर्डर पर होने वाली लड़ाई के मामले में।

दर्शकों को ऐसी फिल्में खूब पसंद आती हैं और वे बड़े ही चाव से देखते हैं। आज 26 जनवरी यानी भारत का गणतंत्र दिवस है। इस साल देश अपना 67वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास अवसर पर हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड की उन बेहतरीन फिल्मों के बारे में, जो देश प्रेम के ऊपर बनी हैं।

शहीद
1965 में बनी 'शहीद' भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित फिल्म है। भगत सिंह के जीवन पर बनी यह देशभक्ति से जुड़ी सर्वश्रेष्ठ फिल्म है। इस फिल्म में अमर शहीद राम प्रसाद 'बिस्मिल' के गीत थे। मनोज कुमार ने इस फिल्म में शहीद भगत सिंह का जीवंत अभिनय किया था। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित यह अब तक की सर्वश्रेष्ठ प्रामाणिक फिल्म है।

लगान
फिल्म 'लगान' 2001 में रिलीज हुई थी। आमिर खान इसके सहनिर्माता होने के अलावा मुख्य अभिनेता भी हैं। फिल्म ब्रिटानी राज की एक सूखा पीड़ित गांव के किसानों पर कठोर ब्रिटानी लगान की कहानी है। जब किसान लगान कम करने की मांग करते हैं, तब ब्रिटानी अफ्सर एक प्रस्ताव देते हैं। अगर क्रिकेट के खेल में उनको गांव वाले पराजित करते हैं तो, लगान माफ कर दिया जाएगा। चुनौती स्वीकार करने के बाद गांववालों पर क्या गुजरती है, यही इस फिल्म का चरित्र है।

बॉर्डर
'बॉर्डर' 1997 में बनी 1971 के भारत और पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी एक सत्य घटना से प्रेरित है। इस फिल्म में भारत-पाक युद्ध के समय लड़े गए लोंगेवाला युद्ध को विस्तार से समझाया गया है, जहां राजस्थान के लोंगेवाला पोस्ट पर 120 भारतीय जवान सारी रात पाकिस्तान की टांक रेजिमेंट का सामना करते हैं।

चक दे! इंडिया
फिल्म 'चक दे! इंडिया' 2007 में रिलीज हुई थी। हॉकी की पृष्ठभूमि में बनी 'चक दे इंडिया' में शाहरुख़ खान ने अपनी रोमांटिक छवि से हटकर एक ऐसे हॉकी कोच की भूमिका निभाई है, जिसका एकमात्र लक्ष्य अपनी टीम को विश्व कप जिताना है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रंग दे बसंती
फिल्म 'रंग दे बसंती' 26 जनवरी 2006 को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा एवं फिल्म के मुख्य कलाकारों में शामिल हैं, आमिर खान, सिद्धार्थ नारायण, सोहा अली खान, कुणाल कपूर, माधवन, शरमन जोशी, अतुल कुलकर्णी और ब्रिटिश अभिनेत्री एलिस पैटन। फिल्म रंग दे बसंती का मुख्य भाव है जागृति। यह फिल्म अपनी मान्यताओं के बारे में सोचने और उठ खड़े होने के बारे में है और हमें यह इशारा करती है कि क्रांति की ज़रूरत शायद आज भी है।