- आशा भोसले का डांस वीडियो वायरल
- किया ऋतिक रोशन का सिग्नेचर स्टेप
- फैंस के साथ सेलेब्स के भी आए रिएक्शन
मशहूर गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. उनकी गायकी को लोग काफी पसंद करते हैं. उन्होंने कई सुपर-डुपर गाने गए हैं. वहीं कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उन्हें महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार के सम्मान से नवाजा गया था. आशा भोसले कई लोगों की प्रेरणा हैं. वहीं हाल ही में आशा भोसले (Asha Bhosle) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देख पहले तो लोग अपनी आंखो पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं फिर दोबारा वीडियो देख वे सोच में पड़ जाते हैं. दरअसल, इस वीडियो में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के गाने पर उन्हीं का सिग्नेचर स्टेप करती दिख रही हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि आशा भोसले (Asha Bhosle) का एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. वे इस वीडियो में नीली साड़ी पहने नजर आती हैं. इसके साथ ही वे ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के गाने 'एक पल का जीना' गाने पर डांस करती नजर आईं. इस वीडियो पर फैंस के साथ ही सेलेब्स का भी जमकर रिएक्शन आ रहा है.
एक यूजर्स ने कमेंट कर उनके डांस की तारीफ कर कहा कि कोई भी फील्ड क्यों ना हो आप अडोरेबल हो. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट कर रहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि आप इतना अच्छा डांस कर लेती हैं. फिलहाल तो ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं