नक्षत्र के हिसाब से नवंबर का महीना बहुत खास होने वाला है. 3 नवंबर को बुध ग्रह राहु के स्वामित्व वाले स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्कशक्ति और संचार का कारक माना जाता है. हालांकि, नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है. ऐसे ही बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर कई राशियों पर पड़ने वाला है, लेकिन इसके कुछ राशियों को लाभ भी मिलेगा. इस बदलाव से मिथुन, कन्या, धनु और मकर राशि के जातकों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है. इसके साथ ही रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं और ये नक्षत्र परिवर्तन आपके पंचम भाव में होगा. इस परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों को बहुत लाभ होने वाला है. बुध के स्वाति नक्षत्र में गोचर से नौकरी और व्यवसाय में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. लेखन, मीडिया, कला और संचार से जुड़े लोगों के लिए ये समय लाभदायक रहने की संभावना है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा रहने वाला है. इससे आर्थिक मामलों में शुभ संकेत मिल सकते हैं. आय बढ़ाने के नए स्रोत मिल सकते हैं और धन संबंधी मामलों में बदलाव देखने को मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं. इसके अलावा जो लोग अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्हें इस समय फायदा हो सकता है.
धनु राशि
बुध का ये परिवर्तन धनु राशि वालों के लाभदायक होगा. व्यापार से जुड़े लोगों को कारोबार बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती है.इसके साथ ही करियर में आगे बढ़ने के मौके बन सकते हैं.
मकर राशि
बुध का नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि के जातकों के लिए पॉजिटिव रिजल्ट देने वाला माना जा रहा है. मेहनत का फल मिल सकता है. छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं. नौकरी और करियर में नए अवसर बन सकते हैं. कार्य से जुड़ी यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं और जीवन में स्थिरता का अनुभव होगा.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें:- धनतेरस के दिन किसी को क्या नहीं देना चाहिए? जानें ऐसा नहीं किया तो क्या होगा
यह भी पढ़ें:- हाथ में कौन सी होती है भाग्य रेखा, जो बताती है शादी के बाद चमकती है किस्मत या बढ़ती हैं दूरियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं