विज्ञापन

Surya Gochar 2026: 16 नवंबर से चमकेगी इन 8 राशियों की किस्मत, धन लाभ और तरक्की के बनेंगे योग

Sun Transit 2026: सूर्य 16 नवंबर 2026 को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे और 16 दिसंबर तक इसी राशि में रहेंगे. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, इस गोचर से वृषभ समेत 8 राशियों को करियर, कारोबार, धन लाभ और पारिवारिक जीवन में शुभ परिणाम मिल सकते हैं.

Surya Gochar 2026: 16 नवंबर से चमकेगी इन 8 राशियों की किस्मत, धन लाभ और तरक्की के बनेंगे योग
सूर्य गोचर से इन 8 राशियों को मिल सकते हैं शुभ परिणाम
ndtv

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है. सूर्य की स्थिति में बदलाव का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है. किसी के करियर में तरक्की के योग बनते हैं तो किसी की आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना रहती है. इस समय सूर्य तुला राशि में विराजमान हैं और जल्द ही वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाले हैं. पंचांग के अनुसार, 16 नवंबर 2026 की शाम को सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर होगा. सूर्य इस राशि में 16 दिसंबर 2026 तक रहेंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सूर्य का यह गोचर 8 राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है. आइए आचार्य मदन मोहन से जानते हैं कि सूर्य के वृश्चिक राशि में आने से किन राशियों के जातकों को लाभ मिल सकता है.

सूर्य गोचर से इन 8 राशियों को मिल सकते हैं शुभ परिणाम

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए अनुकूल रह सकताा है. इस दौरान करियर, कारोबार, धन और पारिवाारिक जीवन से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

वृषभ राशि

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि वृषभ राशि वालों के लिए यह समय नए काम की शुरुआत करने के लिहाज से अच्छा रह सकता है. नौकरी या कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं. समाज में मान-सम्माान बढ़ने की संभावना है.

मिथुन राशि

आचार्य के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों को करियर में प्रमोशन मिलने के योग हैं. कार्यक्षेत्र में आपकीी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. मेहनत और समर्पण से अच्छे परिणााम मिल सकते हैं.

कन्या राशि

साथ ही, कन्या राशि वालों को कारोबार में विदेशीी डील मिलने की संभावना है. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है. वैवाहिक जीवन में मधुरताा बनी रहेगी.

तुला राशि

आचार्य ने बताया कि तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधाार हो सकता है. धन से जुड़े मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं. हालांकि, इस दौौरान अपने खर्च और बजट पर ध्यान देना जरूरी होगा.

वृश्चिक राशि

सूर्य का गोचर आपकी ही राशि में होने जा रहा है. इस दौरान परिवार में खुशियों का माहौल रह सकता है. कोई अच्छी खबर मििलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- शॉपिंग के बाद कपड़ों पर सिक्योरिटी टैग लगा रह जाए तो क्या करें? जानिए हटाने का तरीका

मकर राशि

इसके अलावा, मकर राशि वालों के लिए पारिवारिक और वैैवाहिक जीवन में सुधार के योग हैं. जीवनसाथी के साथ चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं. आर्थिक स्थिति भी बेेहतर हो सकती है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं. संताान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. कारोबार में भी सुधार के संकेत हैं.

मीन राशि

मीन राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- Hanuman Puja 2026: दिवाली से पहले कब होगी हनुमान जी की पूजा? जानिए सही तारीख और महत्व

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sun Transit 2026, Surya Gochar 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com