विज्ञापन

घर में रखते हैं ये सामान फर्श पर? वास्तु दोष का बन सकता है कारण

क्या आप भी इन 5 चीजों को जमीन पर रख देते हैं? वास्तु शास्त्र के अनुसार ये आदत ला सकती है परेशानी, जानें सही तरीका.

घर में रखते हैं ये सामान फर्श पर? वास्तु दोष का बन सकता है कारण
वास्तु नियम
NDTV

रोजमर्रा की भागदौड़ में हम कई बार चीजों को उठाते हैं और जहां जगह दिखी, वहीं रख देते हैं. देखने में यह बिल्कुल मामूली आदत लगती है, पर वास्तु शास्त्र में इसे हल्के में नहीं लिया जाता. कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें सीधे जमीन या फर्श पर रखने से घर की सकारात्मक ऊर्जा पर असर पड़ सकता है और कामकाज या रिश्तों में अड़चनें महसूस हो सकती हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं वो कौन सी 5 चीजें हैं, तो स्टोरी को पूरा पढ़ें.

पूजा से जुड़ी चीजें:

मंदिर या पूजा घर से जुड़ी हर चीज का अपना सम्मान होता है. मूर्तियां, शंख, घंटी, दीपक रखने की जगह या भोग की थाली को सीधे जमीन पर रख देना ठीक नहीं माना जाता. मूर्ति या पूजा का सामान हमेशा साफ कपड़े, लकड़ी की चौकी या किसी ऊंचे आसन पर रखें. पूजा के बाद सामान को यूं ही फर्श पर छोड़ने के बजाय उसकी तय जगह पर संभालकर रखें.

जलता या बुझा हुआ दीपक:

शाम के समय मुख्य द्वार या तुलसी के पास दीपक जलाना कई घरों की परंपरा है, लेकिन दीपक को बिना किसी आधार के सीधे जमीन पर रखना सही नहीं है. दीपक के नीचे थोड़े से चावल, फूल की पंखुड़ियां या एक छोटी प्लेट रख लें. इससे दीपक को सही जगह मिलती है और देखने में भी साफ-सुथरा लगता है.

तुलसी का गमला:

तुलसी को घर में बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है. अक्सर लोग गमले को सीधे फर्श पर रख देते हैं, जबकि इसे थोड़ा ऊंचा रखना बेहतर रहता है. गमले को स्टैंड, ईंट के पक्के चबूतरे या किसी साफ ऊंची जगह पर रखें. पौधे को नियमित पानी और धूप मिले, इसका ध्यान रखें ताकि वह हरा-भरा रहे. 

पैसे:

नोट, सिक्के या पर्स को फर्श पर रखना या फेंक देना पैसों के प्रति लापरवाही दिखाता है. वास्तु के अनुसार धन को सम्मान के साथ सुरक्षित जगह पर रखना चाहिए. पैसे या पर्स को हमेशा अलमारी, तिजोरी या किसी साफ दराज में रखें. बिस्तर या फर्श पर खुले पैसे पड़े रहने से बचें.

इसे भी पढ़ें: हाथ के इस हिस्से पर दिखें ये 3 खास निशान तो चमक सकती है किस्मत, जानें क्या कहते हैं संकेत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vastu Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com