घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे, इसके लिए लोग कई तरह के वास्तु नियमों का पालन करते हैं. लेकिन कई बार रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों पर हमारा ध्यान नहीं जाता. जैसे पानी पीने के बाद खाली गिलास बेड के पास छोड़ देना, पूजा के बाद मंदिर में खाली कटोरी रख देना या चूल्हे पर खाली बर्तन छोड़ देना. देखने में ये बातें भले ही मामूली लगें, लेकिन वास्तुशास्त्र में इन्हें अच्छा नहीं माना गया है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर की कुछ खास जगहों पर खाली बर्तन रखने से नकारात्मकता बढ़ सकती है और सुख-समृद्धि में बाधा आ सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं घर की किन 5 जगहों पर खाली बर्तन रखने से बचना चाहिए.
चूल्हे पर न छोड़ें खाली बर्तन
वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि रसोई को घर की समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि चूल्हे पर खाली बर्तन रखना शुभ नहीं होता है. खासकर खाना बनाने के बाद खाली बर्तन को लंबे समय तक चूल्हे पर छोड़ने से बचना चाहिए. वास्तु के अनुसार, इससे घर की बरकत प्रभावित हो सकती है. बेहतर है कि इस्तेमाल के बाद बर्तन साफ करके उचित जगह पर रख दें.
पूजा घर में खाली न रखें कटोरी और कलश
घर के मंदिर में रखे कलश, भोग की कटोरी और दूसरे पूजा के बर्तनों को खाली छोड़ना वास्तु मान्यताओं में अच्छा नहीं माना जाता है. पूजा के बाद प्रसाद की कटोोरी खाली हो जाए तो उसे साफ करके मंदिर से हटा दें. कलश में जल रखने की परंपरा है, इसलिए उसे भी पूूजा के नियमों के अनुसार व्यवस्थित रखें.
बेड के पास न छोड़ें खाली गिलास
इसके अलावा, कई लोग रात में प्यास लगने के डर से बेड के पास पानी का गिलास रखते हैं. पानी पीने के बाद खाली गििलास वहीं छोड़ देते हैं. वास्तु मान्यता के अनुसार, सोनेे की जगह के आसपास खाली बर्तन रखना ठीक नहीं माना जाता है. इसलिए सुबह उठने के बाद खाली गिलास को वहां से हटा दें और साफ-सफाई रखें.
ये भी पढ़ें- देवउठनी एकादशी पर जरूर करें भगवान विष्णु के 5 शक्तिशाली मंत्रों का जाप, दूर होंगी परेशानियां
मुख्य द्वार के पास न रखें खाली बर्तन
साथ ही, घर का मुख्य द्वार वास्तु में बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. मान्यता है कि इसी रास्ते से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होोता है. ऐसे में मुख्य द्वार के आसपास खाली बर्तन या बेकार सामान जमा करके नहीं रखना चाहिए. इससे घर का प्रवेश द्वार अव्यवस्थित दिखता है और वास्तु के अनुसाार भी इसे अच्छा नहीं माना जाता है.
डाइनिंग टेबल पर न छोड़ें खाली बर्तन
बता दें कि खाना खाने के बाद कई लोग खाली प्लेट, गिलास और कटोरियां डाइनिंग टेबल पर ही छोड़ देते हैं. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करना शुुभ नहीं माना जाता है. इसलिए भोजन करने के बाद टेबल को साफ कर दें और सभी खाली बर्तनों को उनकी सहीी जगह पर रख दें.
ये भी पढ़ें- तुलसी का विवाह क्यों किया जाता है? जानिए इस दिन कौन-से काम नहीं करने चाहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं