हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इसके अलावा गुरुवार के दिन जरूरतमंद लोगों को कुछ खास चीजों का दान करना भी शुभ माना जाता है. इसी विषय पर मशहूर एस्ट्रोलॉजर अरुण पंडित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने गुरुवार के दिन राशि के अनुसार कुछ खास चीजों को दान करने का महत्व बताया है. आइए जानते हैं-
तुला लग्न वाले करें हल्दी का दान
एस्ट्रोलॉजर के मुताबिक, तुला लग्न के लोगों को गुरुवार के दिन हल्दी का दान करना चाहिए. इसके लिए आप केले के पेड़ पर हल्दी अर्पित कर सकते हैं. इसके अलावा भगवान विष्णु या भगवान शिव के मंदिर में भी हल्दी चढ़ा सकते हैं.
कर्क राशि वाले बुजुर्गों को खिलाएं मिठाईकर्क राशि के लोगों को एस्ट्रोलॉजर गुरुवार के दिन बुजुर्गों को अपने हाथों से मिठाई खिलाने की सलाह देते हैं.
मेष और मिथुन राशि वाले दान करें किताबेंमेष राशि और मिथुन राशि के जातकों को एस्ट्रोलॉजर गुरुवार के दिन जरूरतमंद लोगों को किताबें दान करने की सलाह देते हैं. आप किसी विद्यार्थी को स्कूल की किताबें, धार्मिक पुस्तकें या पढ़ाई से जुड़ी दूसरी जरूरी चीजें जैसे कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर आदि दे सकते हैं.
सिंह राशि वाले गणपति मंदिर में चढ़ाएं दूर्वाइन सब से अलग एस्ट्रोलॉजर सिंह राशि के जातकों को गुरुवार के दिन गणेश भगवान के मंदिर में जाकर दूर्वा अर्पित करने की सलाह देते हैं.
बस ये उपाय करते समय अपने मन में सच्ची श्रद्धा रखें. एस्ट्रोलॉजर कहते हैं अच्छी नियत और श्रद्धा के साथ ये दान करने से आपको बेहद शुभ फल मिल सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- बिना पंडित के घर पर तुलसी विवाह कैसे करें? ज्योतिषाचार्य सुरेंद्र कांबले ने बताई तुलसी विवाह की सारी विधि
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं