विज्ञापन

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर कैसे करें दीपदान? जानिए विधि और जरूरी नियम

इस साल कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर दिन मंगलवार को मनाई जाएगी. इस दिन दीपदान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इसमें मिट्टी के दीपक जलाकर भगवान, मंदिरों, नदियों और अन्य पवित्र स्थानों पर अर्पित किए जाते हैं.

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर कैसे करें दीपदान? जानिए विधि और जरूरी नियम
कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान कैसे करें?
Photo Credit: NDTV

Kartik Purnima 2026 Deepdaan Significance: हिन्दू धर्म में कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि बेहद खास और पवित्र मानी जाती है. ये पर्व भगवान विष्णु और भगवान शिव के भक्तों के लिए खास महत्व रखता है. इस दिन दीपदान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इसमें मिट्टी के दीपक जलाकर भगवान, मंदिरों, नदियों और अन्य पवित्र स्थानों पर अर्पित किए जाते हैं. इस साल कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर दिन मंगलवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर दीप जलाने से अंधकार पर प्रकाश, अज्ञानता पर ज्ञान और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की जीत होती है. इसी कड़ी में आज हम आपको कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान की सही विधि और जरूरी नियम बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं....

कार्तिक महीने में दीपदान का महत्व क्या है?

कार्तिक माह में दीप जलाने का विशेष महत्व बताया गया है. खासतौर पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्रद्धालु मंदिरों, नदी किनारों, तुलसी के पौधे के पास और अपने घरों में दीपदान करते हैं. देश के कई हिस्सों में लोग पवित्र नदियों और घाटों पर सैकड़ों-हजारों दीपक जलाकर इस परंपरा का पालन करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनूसार, दीपदान करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है, घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और आसपास की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. 

यह भी पढ़ें: आपके हाथ में बन रहा है मनी ट्रायंगल? तो इस उम्र में बन जाएंगे आप करोड़पति

क्या है दीपदान की विधि?

  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान ध्यान से निवृत हो जाएं. 
  • इसके बाद सबसे पहले उगते हुए सूर्य को जल अर्पित करें. 
  • फिर तुलसी माता को जल अर्पित करें. 
  • इसके बाद भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. 
  • देव दीवाली पर शाम के समय प्रदोष काल में 11, 21, 51 या 108 आटे का दीया बनाकर उसमें तेल डालें. 
  • इसके बाद सभी देवी-देवताओं और ईष्ट देव का स्मरण करते हुए दीपक पर कुमकुम, हल्दी, अक्षत, और फूल अर्पित करें. 
  • इसके बाद दीपक को नदी में विसर्जित करना चाहिए. 

इन नियमों का रखें ध्यान

  • दीपदान के लिए मिट्टी के दीपक सबसे शुभ माने जाते हैं. इस कारण हमेशा मिट्टी के दीपक का ही इस्तेमाल करें.
  • धार्मिक मान्यताओं के दीपक जलाने के लिए शुद्ध घी या तिल का तेल इस्तेमाल करना चाहिए.
  • दीपदान से पहले पूजा स्थल, मंदिर और दीपकों को अच्छी तरह साफ कर लें.
  • दीपदान के साथ जरूरतमंद लोगों की मदद, भोजन दान या वस्त्र दान करना भी पुण्यदायी माना जाता है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: हनुमान जी को आक का पत्ता चढ़ाने से क्या होता है? एस्ट्रोलॉजर ने बताया बजरंगबली को कैसे चढ़ाएं ये पत्ता

यह भी पढ़ें: घर की इन 5 जगहों पर खाली बर्तन रखना बढ़ा सकता है कंगाली, तुरंत बदल लें ये आदत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Purnima, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com