विज्ञापन

हथेली पर ऐसा Y का निशान है? जानें क्या है इसका मतलब

हथेली पर 'Y' का निशान क्या कहता है आपकी किस्मत के बारे में? जानें जीवन, भाग्य और दिल की रेखा पर इसका क्या मतलब है.

हथेली पर ऐसा Y का निशान है? जानें क्या है इसका मतलब
हाथ में Y का निशान कैसा होता है?
NDTV

क्या आपने कभी अपने हाथ की रेखाओं को गौर से देखा है? कई बार हमारी हथेली पर ऐसे अजीबोगरीब निशान बन जाते हैं, जिन्हें देखकर हम सोच में पड़ जाते हैं कि इनका हमारी जिंदगी से क्या लेना-देना है. हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हमारी हथेलियों पर बनी लकीरें और निशान हमारे फ्यूचर, करियर, पैसा और नेचर के बारे में बहुत कुछ साफ-साफ बता देते हैं.

हथेली पर X, M या V जैसे निशानों के बारे में तो आपने शायद सुना ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि आपकी हाथ की रेखाएं मिलकर अंग्रेजी का 'Y' अक्षर भी बनाती हैं? अगर आपकी हथेली पर भी ऐसा निशान है, तो इसका क्या मतलब है और यह आपकी किस्मत के बारे में क्या कहता है, आइए जानते हैं.

जीवन रेखा पर Y का निशान होना:

अंगूठे के पास से घूमकर कलाई की तरफ जाने वाली रेखा को जीवन रेखा कहते हैं. अगर इस रेखा पर 'Y' का निशान बन जाए, तो इसका मतलब है कि आपकी लाइफ में कोई बहुत बड़ा और अचानक बदलाव आने वाला है. ऐसे लोगों को धन-दौलत के मामले में काफी लकी माना जाता है. ऐसे लोगों को काम के सिलसिले में अपनी जगह या शहर बदलना पड़ सकता है, या फिर विदेश यात्रा के योग भी बनते हैं.

भाग्य रेखा पर Y का निशान होना:

हाथ के बीचों-बीच जो लकीर नीचे से ऊपर की तरफ जाती है, उसे भाग्य रेखा कहा जाता है, अगर यहां 'Y' का आकार बनता है, तो समझ लीजिए कि करियर के मामले में आपकी गाड़ी तेज भागने वाली है. ऐसे लोग नौकरी में तो आगे बढ़ते ही हैं, साथ ही कोई साइड बिजनेस शुरू करने का भी सोचते हैं.

चंद्र पर्वत पर Y का निशान होना:

हथेली में अंगूठे के ठीक सामने वाले हिस्से को चंद्र पर्वत कहा जाता है. अगर यहां Y का निशान मौजूद है, तो ऐसे लोग बहुत ही क्रिएटिव दिमाग के होते हैं, इन्हें लिखना, पेंटिंग करना या किसी कला से जुड़ी चीजों में बहुत मजा आता है. ऐसे लोग हमेशा कुछ नया सीखने की जिद रखते हैं और इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना बहुत पसंद होता है.

हृदय रेखा पर Y का निशान होना:

अगर यह निशान आपकी दिल की रेखा यानी हृदय रेखा पर बनता है, तो ऐसे इंसान दिल के बहुत साफ और इमोशनल होते हैं, ये लोग अपने रिश्तों को संभालना बहुत अच्छे से जानते हैं. ये सिर्फ अपने बारे में नहीं सोचते, बल्कि अपने आस-पास के हर इंसान की खुशी का पूरा ख्याल रखते हैं.

इसे भी पढ़ें: Chanakya Niti: मतलबी लोगों से पीछा छुड़ाना है? चाणक्य की यह सीख बदल देगी आपका जीवन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hast Rekha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com