Leo Tarot Card Horoscope 15 September 2026 Singh Tarot Card Rashifal: इस समय भावनाओं की बजाय व्यावहारिक होकर कार्य करना बेहतर रहेगा. पारिवारिक मामलों में समझदारी और सूझबूझ से निर्णय ले. सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें. अतीत की नकारात्मक स्थितियों को वर्तमान पर हावी न होने दे. अपनी पसंद के कार्यों में समय बिताने से मन में सकारात्मक बढ़ेगी. बच्चों की गतिविधियों को अनदेखा न करें.उनकी समस्याओं को सुनने और उनके साथ व्यवहार में मधुरता लाएं.
व्यवसायिक/ Professional: समय-समय पर जीवन में परिवर्तन आवश्यक है.इस बात को समझने का प्रयास करें. व्यवसाय विस्तार की योजनाओं पर दोबारा विचार कर सकते हैं. रुके हुआ आय के स्रोत के फिर से शुरू होने से राहत मिलेगी. इस समय किसी भी नए निवेश को थोड़े समय के लिए स्थगित रखें. नौकरी में आ रही उथल-पुथल को लेकर तनाव न करें. नई नौकरी की तलाश करना शुरू कर सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health: मौसम में आ रहा सर्द-गर्म बदलाव बीमारियों को ला सकता है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें.
आर्थिक स्थिति/Finance: दैनिक खर्चों को लिखित में रखने की आदत बनाएं. ऑनलाइन पेमेंट को व्यवस्थित करें.
रिश्ते/Relationship: आर्थिक स्थितियों में आ रहा उतार-चढ़ाव परिवार में समस्या बढ़ा सकता है. इस समय किसी की बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं