विज्ञापन

Leo Tarot Card Rashifal: उधार वापस मिलने से राहत मिलेगी, गलत तरीके से पैसा कमाने से बचें

Leo Tarot Card Horoscope 22 October: Knight of pentacles की ऊर्जा. गलत तरीकों या रिश्वत से दूर रहने का प्रयास करें. आइए जानते हैं, सिंह राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Leo Tarot Card Rashifal: उधार वापस मिलने से राहत मिलेगी, गलत तरीके से पैसा कमाने से बचें
Leo Tarot Card Horoscope: सिंह राशि का राशिफल
(Photo Credit: NDTV)

Leo Tarot Card Horoscope 22 October 2026 Singh Tarot Card Rashifal: किसी को उधार दिया पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी. जरूरत से ज्यादा कामों की जिम्मेदारी अपने ऊपर ना लें. कार्यों को अन्य लोगों के साथ बांट सकते हैं. किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं. किसी की मदद करने के बदले पैसों का लेनदेन ना करें. 

व्यवसायिक/ Professional:- आपकी ईमानदारी और सूझबूझ के चलते कुछ सहयोगियों को परेशानी हो सकती है. दूसरे के कार्यों को पूरा करने में पैसों का लेनदेन ना करें. गलत तरीके से कमाए गए धन से दूरी बनाए रखें. सही तरीके से की गई मेहनत का अच्छा प्रतिफल अवश्य प्राप्त होगा. किसी भी संपत्ति की खरीद फरोख्त में कागजातों को अनदेखा न करें, उनकी जांच किसी अनुभवी व्यक्ति से करा सकते हैं. किसी सहयोगी की कमियों का मजाक ना उड़ाएं. सामने वाले को स्वयं में सुधार करने का मौका दिया जा सकता है.

स्वास्थ्य/Health:- लंबे समय तक बैठकर कार्य करने से पैरों में हल्का दर्द और सूजन आ सकती है. पैरों की हल्के गर्म पानी से रोजाना सिकाई करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:-  आर्थिक स्थिति में स्थिरता आ सकती है. पैसों के लेनदेन में पारदर्शिता रखें. 

रिश्ते/Relationship:- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की योजना बन सकती है. सभी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com