विज्ञापन

Leo Tarot Card Rashifal: पैसों के लेनदेन में किसी पर विश्वास ना करें, अपने आंख और कान खुले रखें

Leo Tarot Card Horoscope 21 October: The Moon की ऊर्जा. किसी की भी बातों में आकर गलत निर्णय न लें. आइए जानते हैं सिंह राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Leo Tarot Card Rashifal: पैसों के लेनदेन में किसी पर विश्वास ना करें, अपने आंख और कान खुले रखें
Leo Tarot Card Horoscope: सिंह राशि का राशिफल
(Photo Credit: NDTV)

Leo Tarot Card Horoscope 21 October 2026 Singh Tarot Card Rashifal: संपत्ति को लेकर किसी सदस्य के साथ तीखी बातचीत हो सकती है. सामने वाले की मंशा आपको बेवकूफ बनाने की हो सकती है. पैसों के लेनदेन में किसी पर विश्वास ना करें. अपने आंख और कान खुले रखें. किसी बात पर संदेह होने पर उसे वहम समझ कर न टालें. उस संदेह की पुष्टि अवश्य करें. संभव है कि किसी बड़ी मुसीबत में पड़ने से बच जाएं. अपने ईश्वर पर आस्था और विश्वास बनाए रखें. 

व्यवसायिक/ Professional:- अचानक से कार्यस्थल में काफी बदलाव नजर आ सकता है. कुछ नए सहकर्मियों का आगमन कार्यस्थल के वातावरण में बड़े बदलाव ला सकता है. आने वाले सहकर्मियों से सोच समझ कर बात करें. आपने विश्वास और सम्मान को बनाए रखें. किसी सहयोगी के साथ गलत भाषा के उपयोग को लेकर अनबन हो सकती है. अपनी भाषा को मर्यादित रखें. व्यवसाय में साझेदारी के साथ नई योजनाओं और रणनीति पर कार्य कर सकते हैं. प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों को अनदेखा न करें. अन्यथा बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है. 

स्वास्थ्य/Health:- गले में खराश और सूजन के कारण भोजन करने में परेशानी महसूस कर सकते हैं. स्वास्थ्य बेहतर न होने तक इलाज को जारी रखें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- किसी नए कार्य में धन निवेश करने पर शंका नजर आ रही है. कार्य में होने वाले नफे-नुकसान की जानकारी जरूर प्राप्त करें. 

रिश्ते/Relationship:- परिवार के कुछ सदस्यों के साथ उनकी गलत मंशा के चलते अनबन हो सकती है. जीवन साथी की बातों को अनसुना ना करें.उसका साथ दे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com