विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: कामकाजी महिलाओं के लिए समय अनुकूल, दूसरों के भरोसे कार्य न करें

Gemini Tarot Card Horoscope 21 October: Page of swords की ऊर्जा. दूसरों पर निर्भर होकर पैसे से संबंधित कार्य करने से बचें. आइए जानते हैं, मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Gemini Tarot Card Rashifal: कामकाजी महिलाओं के लिए समय अनुकूल, दूसरों के भरोसे कार्य न करें
Gemini Tarot Card Rashifal: मिथुन राशि का राशिफल
(Photo Credit: NDTV)

Gemini Tarot Card Horoscope 21 October 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: परिवार और रिश्तों में स्थिरता लाने का प्रयास करें. व्यवहारिक सोच और आत्मविश्वास के साथ पारिवारिक मामलों को सुलझाने की कोशिश करें. अपनी रुचि के कार्यों में समय बिता सकते हैं. इस समय पैसों की आवक अच्छे होने से घर की सुख सुविधाओं की वस्तुओं के खरीदारी कर सकते हैं. सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में बढ़ती व्यस्तता निजी कार्यों में रुकावट डाल सकती हैं. किसी करीबी संबंधी की मदद से अटके हुए कार्यों को पूरा करने में मिल सकती है. 

व्यवसायिक/ Professional:- यह समय कामकाजी महिलाओं की करियर विस्तार के अनुकूल है. कुछ अच्छे अवसर नौकरी या व्यवसाय में आगे बढ़ने के प्राप्त हो सकते हैं. क्षेत्र में किसी बात को लेकर परेशानी सामने आ सकती है. फाइलों और दस्तावेज को व्यवस्थित रखें. किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका होने पर अपने संदेह की पुष्टि अवश्य करें. विश्वास में आकर आंख मूंद कर कार्य न करें. किसी भी बात को कहने या करने से पूर्व उसके परिणाम को लेकर सजग रहें. व्यर्थ की बातें किसी से ना कहें. 

स्वास्थ्य/Health:- इस समय पाचन संबंधी परेशानियों से ग्रस्त हो सकते हैं. किसी चिकित्सक से परामर्श लेने पर विचार कर सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- किसी को अपनी सहजता का लाभ न उठाने दें. संपत्ति की खरीद-फरोख्त में स्वयं शामिल हों, दूसरों के भरोसे कार्य न करें. 

रिश्ते/Relationship:- प्रिय के साथ अपने रिश्ते को लेकर सहज हैं. किसी दूसरे को बीच में ना आने दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gemini Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Aaj Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com