Taurus Tarot Card Horoscope 19 October 2026 Vrashbh Tarot Card Rashifal: दूसरों की समस्या में ज्यादा उलझने से आपके कार्यों में रुकावट आ सकती है. ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सोच समझ कर अपनी निजी जानकारी साझा करें. किसी सदस्य की गलती के कारण अचानक से कोई बड़ा कर्ज सामने आ सकता है.इस समय इस कर्ज को चुकाने के लिए पैसों की व्यवस्था की कोशिश करेंगे.संतान की शिक्षा को लेकर लापरवाही का व्यवहार चिंतित कर सकता है. आगे भविष्य में उसके जीवन में धन कमाने के विकल्पों पर विचार कर सकते है.
व्यवसायिक/ Professional: कार्य स्थल या व्यवसाय में अपने फैसले स्वयं लें.दूसरों की बातों को अनसुना ना करें, लेकिन अंत में किसी की विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दे.भविष्य में उस कार्य के परिणाम को लेकर अवश्य सोच विचार करें. बीती हुई बातों को वर्तमान पर हावी न होने दे. कार्यस्थल में दूसरों के व्यवहार से ज्यादा प्रभावित न हो.सच का साथ दें. उच्च अधिकारियों और वरिष्ठ जनों के साथ अपने व्यवहार को सामान्य बनाए रखें. किसी को खुश करने के लिए उसकी गलत बात का समर्थन न करें.
स्वास्थ्य/Health: कार्य की अधिकता और तनाव के चलते सर में भारीपन की शिकायत हो सकती है. कार्य के साथ पर्याप्त आराम भी आवश्यक है.
आर्थिक स्थिति/Finance: घर की चीजों के ऑनलाइन शॉपिंग अनावश्यक खर्च न करें. प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदी पर विचार करेंगे.
रिश्ते/Relationship: कुछ रिश्तो में समय-समय पर मधुरता बनाए रखने का प्रयास करना पड़ सकता है. ऐसे रिश्तों को सीमित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं