आज शनिवार का दिन कुछ राशियों के लिए तरक्की और आर्थिक लाभ के नए रास्ते खोल सकता है तो कुछ लोगों को अपनी वाणी और सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत होगी. किसी राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में फायदा मिल सकता है. वहीं कुछ लोगों की लंबी यात्रा की योजना बन सकती है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है तो पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल. आचार्य मदन मोहन के अनुसार जानिए आज का शुभ रंग, भाग्य अंक और राशि के अनुसार किस चीज का दान करना शुभ रहेगा.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन नए अवसर लेकर आ सकता है. आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलने के योग बन रहे हैं. ऐसे में समय का सही इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है और मेहनत के दम पर आप अपनी स्थिति मजबूत कर सकते हैं. हालांकि, ग्रहों की चाल का प्रभाव मध्यम रहेगा. इस दौरान किसी मित्र या परिचित पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें. कुछ लोग आपकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सकते हैं. स्थान परिवर्तन की योजना फिलहाल टालना बेहतर रहेगा.
भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: ब्राउन
दान: हरी धनिया
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन परिवार और दांपत्य जीवन के लिहाज से अच्छा रह सकता है. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगेे और घर में खुशियों का माहौल बना रह सकता है. किसी नए रिश्तेदार या संबंधी से आपको फायदा मिलने के योग हैं. परिवार में चहल-पहल बढ़ेगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है. अगर आप कहीं घूूमने या छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का विचार कर रहे हैं तो उसकी योोजना बन सकती है. हालांकि, आपको शत्रुओं की चाल और किसी भी तरह की बदनामी से सतर्क रहने की जरूरत है.
भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: ब्लू
दान: बताशा
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को शनिवार को किसी मांगलिक या उत्सव से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है. ग्रहों की स्थििति आपके लिए फायदेमंद रह सकती है लेकिन इसका प्रभाव सामान्य रहेगा. इस दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना बेेहद जरूरी होगा. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं और किसी खास व्यक्ति के साथ समय बििताने का मौका मिल सकता है. कामकाज की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें संभाालने में सक्षम रहेंगे दूसरों से बातचीत करते समय अपनी मर्यादा का ध्यान रखें.
भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: डार्क कलर
दान: सफेद फूल
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शनिवार का दिन उम्मीदों को पूरा करने वाला हो सकता है. आप जिस काम को काफी समय से पूूरा करने की कोशिश कर रहे थे, उसमें सफलता मिल सकती है. अधूरे काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा. नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. इसके अलावा, अपनी पसंद की कोोई वस्तु खरीदने का मौका भी मिल सकता है. छोटे-मोटे कामों की रूपरेखा बनेगी. हालांकि, बिना जरूरत की भागदौौड़ से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखें.
भाग्य अंक: 2
शुभ रंग: पीला
दान: चीनी
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को शनिवार को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. खासतौर पर किसी भी तरह के कानूनी विवाद या नियम-कानूून से जुड़े मामले में लापरवाही न करें. कोई पुराना कानूनी मामला नया मोड़ ले सकता है. कार्यक्षेत्र में बनाई गई योोजनाओं को पूरा करने के लिए आपको किसी दूसरे व्यक्ति के सहयोग की जरूरत पड़ सकती है. दोस्तों की मदद से आपका कोई अधूरा काम बन सकता है. परिवार में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. वहीं, स्थान परिवर्तन से जुड़े फैसले आपके लिए सुखद साबित हो सकते हैं.
भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: डार्क येलो
दान: गुलाब का पौधा
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शनिवार का दिन धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के लिहाज से अच्छा रह सकता है. किसी लंबी यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है. धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी और उनसे लाभ मिलने के योग हैं. अगर आपका कोई काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है तो उसे पूूरा करने का मौका मिल सकता है. महिलाओं को अपनी पसंद की कोई वस्तु प्राप्त हो सकती है. हालांकि, इस दौरान अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें. पड़ोसियों के साथ आपके संबंध अच्छे रह सकते हैं और ग्रहों की अनुकूलताा से मन प्रसन्न रहेगा.
भाग्य अंक: 01
शुभ रंग: हरा
दान: कुश की चटाई
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को शनिवार को अपनी सेहत और मन की स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है. इस दिन आपका मन किसी बात को लेकर भटक सकता है।. देश-विदेश से कोई समाचार मिलने के योग हैं. हालांकि, आपकी कोई महत्वपूर्ण योजनाा अधूरी रह सकती है और पहले से चल रहे कामों में रुकावटें आ सकती हैं. ऐसे समय में जीवनसाथी का सहयोग आपको राहत दे सकता है. किसी अनजान व्यक्ति से जल्दबाजी में दोस्ती करने से बचें. आर्थिक और पारििवारिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें.
भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: पैरट कलर
दान: हरी धनिया
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार को स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. कामकाज में आपकी प्रगति देखकर कुछ सहयोगियों को जलन हो सकती है. ऐसे में अपनी योजनाओं को हर किसी के साथ साझा करने से बचें. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और आपको अधििक मेहनत करनी पड़ सकती है. विदेश यात्रा से जुड़ी योजना भी बन सकती है. हालांकि, इस दौरान मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी होगा. किसी से बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें, ताकि बेवजह की परेशानीी से बचा जा सके.
भाग्य अंक: 09
शुभ रंग: पीला
दान: जटा वाला नारियल
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को शनिवार को अपनी बातचीत और व्यवहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए. किसी बड़े अधिकारी से ऊंची आवाज में बात करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए कार्यक्षेत्र में संयम और समझदारी से काम लें. अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने से बचें. बच्चों की शििक्षा में प्रगति के योग हैं और सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ सकती है. इसके अलावा, किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना भी बन सकती है. सेहत से जुड़ी छोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें.
भाग्य अंक: 03
शुभ रंग: केसरिया
दान: हल्दी
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनिवार का दिन आर्थिक मामलों में अच्छा रह सकता है. प्रतिियोगिता से जुड़े कामों में लाभ मिलने के योग हैं. धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है. छोटी दूरी की यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. किसी उपयोगी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं और आर्थिक मदद भी मिल सकती है. आपका बैंक बैलेंस बढ़ने के योग बन रहे हैं. हालांकि, अपनी उपलब्धियों और सुंदरता पर घमंड करने से बचें. विनम्रता बनाए रखनाा आपके लिए अच्छा रहेगा.
भाग्य अंक: 06
शुभ रंग: काला
दान: बताशा
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन नौकरी और कारोबार के लिहाज से कुछ खास अवसर लेकर आ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं. काामकाज में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं. हालांकि, पड़ोसियों के व्यवहार या किसी की चालाकी से आपको परेशानी हो सकती है. इसलिए अपने आसपास के लोगों के साथ सोच-समझकर व्यवहार करें. धार्मिक यात्रा या देव दर्शन का अवसर मिल सकता है. किसी मित्र से आपको फायदाा हो सकता है, लेकिन मन किसी बात को लेकर दुखी भी रह सकता है. सेहत का ध्यान रखें.
भाग्य अंक: 04
शुभ रंग: नीला
दान: सफेद रंग की वस्तु
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अनुकूल रहने के योग हैं. ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में रह सकतीी है और भाग्य का साथ मिलने से कई काम पूरे हो सकते हैं. हालांकि, आपकी खरीदी हुई कोई वस्तु हाथ से निकल सकती है इसलिए अपनी चीजों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें. समय रहते सावधानी बरतने से नुकसान से बच सकते हैं. परिवार और गृहस्थ जीीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं. घर में किसी नए सदस्य के आने या परिवार में विस्तार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन अच्छा रहने की उम्मीद है.
भाग्य अंक: 05
शुभ रंग: ब्राउन
दान: काला उड़द
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं