विज्ञापन

Leo Tarot Card Rashifal: गलत सलाह से भ्रमित होने से करें बचाव, संपत्ति से संबंधित कागजों की अच्छे से करें जांच-पड़ताल

Leo Tarot Card Horoscope 19 October: Seven of wands की ऊर्जा दूसरों की सलाह पर अमल करने से पहले अच्छे से सोच विचार की आवश्यकता, अपनी वाणी और भाषा में मधुरता बनाए रखने का प्रयास और कार्यों को करते समय आवश्यक जांच पड़ताल करने की जरूरत की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, सिंह राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Leo Tarot Card Rashifal: गलत सलाह से भ्रमित होने से करें बचाव, संपत्ति से संबंधित कागजों की अच्छे से करें जांच-पड़ताल
Leo Tarot Card Rashifal
ndtv

Leo Tarot Card Horoscope 19 October 2026 Singh Tarot Card Rashifal: किसी की गलत सलाह से भ्रमित ना हो. मतभेद होने की स्थिति में गलत भाषा का प्रयोग ना करें. बच्चों के साथ बुरा व्यवहार न करें. इससे उनके व्यवहार में नकारात्मकता आ सकती है. जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों पर तानाकशी ना करें. उसके परिजनों को लेकर अशोभनीय बातचीत रिश्तो में दरार ला सकती है. अपनी जिम्मेदारियां को लेकर लापरवाह ना.कई कार्यो को एक साथ करने की जगह कार्यों की प्राथमिकता तय करें. 

व्यवसायिक/Professional: प्रॉपर्टी के कार्य में अच्छा मुनाफा हो सकता है. इसके साथ सावधानी रखने की भी जरूरत है.संपत्ति से संबंधित कागजों की अच्छे से जांच पड़ताल करें. यदि संदेह की स्थिति हो, तो डील को कुछ समय के लिए रोका जा सकता है.कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ अपनी भाषा को मर्यादित रखें. विपरीत लिंगी लोगों के साथ सोच समझ कर व्यवहार करें. ज्यादा आत्मीयता लोगों को गलतफहमी का शिकार बना सकती है.

स्वास्थ्य/Health: मौसम में बदलाव के साथ खानपान और दिनचर्या में बदलाव आवश्यक है. इससे सेहत में सुधार बना रहेगा. 

आर्थिक स्थिति/Finance: स्वयं को आकर्षक बनाने के लिए कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स की खरीदारी कर सकते हैं. अनावश्यक वस्तुओं पर खर्च न करें. 

रिश्ते/Relationship: प्रिय के स्थान परिवर्तन को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं. सामने वाले को इस स्थिति का पता ना लगे दे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com