Aries Tarot Card Horoscope 18 October 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: प्रिय की मनमर्जी के चलते परेशान हो सकते हैं. हर बात में उसका ज़िद्दीपन,स्वभाव में चिडचिडाहट ला सकता है. इस स्थिति में सामने वाले को कुछ भी समझना व्यर्थ रहेगा. किसी पारिवारिक मामले पर कुछ करीबी संबंधियों की राय से परेशान हो सकते है. इस मामले को अपने अनुसार सुलझाने का प्रयास करें. बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह कार्यों को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है. महिलाओं की आस्था और विश्वास का मजाक ना उड़ाए.
व्यवसायिक/ Professional: व्यवसाय में ज्यादा दिलचस्पी लेने के कारण परिवार के निजी कार्यों को अनदेखा कर सकते हैं.इस समय परिवार की जरूरतों को समझें. कार्य क्षेत्र में किसी अधिकारी के अनैतिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण किसी परियोजना की मंजूरी रद्द की जा सकती है. इस स्थिति में सभी की पदोन्नति और वेतन वृद्धि को कुछ समय के लिए रोका जा सकता है. इस बात के चलते असंतुष्ट हो सकते हैं. कई नौकरी की तलाश पर विचार करेंगे. व्यवसाय में साझेदार की बातों को लेकर तानाकशी ना करें. यदि किसी बात पर सहमति नहीं बन रही है.तो उसे स्पष्ट रूप से मना करना बेहतर होगा.
स्वास्थ्य/Health: पंजे की किसी नस के बार-बार दर्द देने के कारण चलने फिरने में लडखडाहट आ सकती है. इस समय इस बात से काफी परेशान हो सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance: परिवार में होने वाले खर्चों पर निगाह बनाए रखें. व्यर्थ के खर्चों को मंजूरी न दे.
रिश्ते/Relationship: किसी महिला पर की गई टिप्पणी रिश्तो को खराब कर सकती है. ईश्वर पर किसी की आस्था का मजाक ना उड़ाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं