विज्ञापन

Leo Tarot Card Rashifal: जरूरत से ज्यादा भावुकता से बचाव, घर के निर्माण कार्य में रुकावट

Leo Tarot Card Horoscope 17 October:- The Hermit की ऊर्जा जीवन में संतुलन और सकारात्मकता बनाए रखने की जरूरत, अनुपस्थित होने पर कार्यों को अन्य माध्यमों से पूर्ण करने की कोशिश. आइए जानते हैं, सिंह राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Leo Tarot Card Rashifal: जरूरत से ज्यादा भावुकता से बचाव, घर के निर्माण कार्य में रुकावट
सिंह राशि
file photo

Leo Tarot Card Horoscope 17 October 2026 Singh Tarot Card Rashifal: जरूरत से ज्यादा भावुक होना परेशानी ला सकता है. समय के अनुसार व्यवहारिक होना जरूरी है.  किसी कार्य को पूरा करने में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है.कार्य की सफलता आपके उत्साह को दुगना कर देगी. घर के निर्माण कार्य में किसी कारीगर से विवाद होने के कारण रुकावट आ सकती है. इस बात के चलते जीवनसाथी गुस्सा हो सकता है. दिल की जगह दिमाग से काम लें. छोटी-छोटी बातों को अपने मान सम्मान से न जोड़े.

व्यवसायिक/ Professional

निजी कार्यों में व्यस्त होने के कारण कार्यस्थल से अनुपस्थित रह सकते हैं. इस समय फोन के माध्यम से अपने कार्यों को पूरा कर लिया. कुछ व्यवसायिक कार्यों को पूरा करने के लिए परिवार के किसी सदस्य से बात कर सकते है. कुछ नए कार्यों को लेकर काफी भागदौड़ करना पड़ सकता है.दूसरों के आश्वासनों पर भरोसा न करें. स्वयं के ऊपर भरोसा रखें. नौकरी में पदोन्नति के अवसर आ सकते है.

स्वास्थ्य/Health

कुछ गलत खा लेने के कारण पेट में दर्द हो सकता है. संतान की सेहत के लिए चिंता हो सकती है.

आर्थिक स्थिति/Finance

नए वस्त्र और आभूषण की खरीदारी कर सकते है.पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि भी होने की संभावना है.

रिश्ते/Relationship

प्रेम संबंध में दूसरों की दखलंदाजी बढ़ सकती है.निजी मामलों को साझा न करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com