विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: धन की कमी से हो सकते हैं परेशान, एक-एक कदम सोच-समझकर उठाएं

Libra Tarot Card Horoscope 16 October:- Page of pentacles की ऊर्जा खर्चों को लेकर लापरवाही के चलते आर्थिक नुकसान होने की संभावना जताती है. व्यवसाय में किसी अनुबंध के रद्द होने से पेमेंट अटकने की स्थिति बन सकती है.

Libra Tarot Card Rashifal: धन की कमी से हो सकते हैं परेशान, एक-एक कदम सोच-समझकर उठाएं
Libra Tarot Card Horoscope: धन की कमी के कारण परेशान हो सकते हैं.
(Photo Credit: NDTV)

Libra Tarot Card Horoscope 16 October 2026 Tula Tarot Card Rashifal: धन की कमी के कारण परेशान हो सकते हैं. परिजनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई झगड़ा होने से तनाव रह सकता है. जीवनसाथी के बढ़ते खर्चों को नियंत्रित करने से सामने वाले के व्यवहार में गुस्सा बढ़ सकता है. इस समय अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर काफी चिंतित होंगे. पूर्व में लिए गए लोन को समय पर न चुका पाने के कारण अतिरिक्त धनराशि काफी बढ़ सकती है. 

व्यवसायिक/ Professional:- अचानक से व्यवसाय में किसी अनुबंध की शर्तों पर ध्यान न देने के कारण सामने वाला व्यक्ति अनुबंध को रद्द कर सकता है. इस स्थिति में आर्थिक जोखिम बढ़ जाएगा. साझेदार और सहयोगियों की मदद से इस जोखिम से बाहर निकलने का प्रयास कर सकते हैं. वर्तमान स्थिति में एक-एक कदम सोच समझकर उठाएं. जरा सी भी गलती इस समय हानिकारक हो सकती है. इस स्थिति का फायदा प्रतिस्पर्धी लोग अपने लाभ के लिए उठा सकते हैं. आसपास के वातावरण और लोगों से सावधान रहें. 

स्वास्थ्य/Health:- अचानक से हाथों में काफी दर्द महसूस हो सकता है. गलत तरीके से वजन उठाने से कंधे की मांसपेशियों में खिंचाव और जकड़न हो सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance:-  छोटे-छोटे खर्चों को नजरअंदाज ना करें. इन खर्चों को व्यवस्थित करने का प्रयास करें. 

रिश्ते/Relationship:- कुछ समय पूर्व किसी संबंधी के साथ हुए विवाद के कारण परिवार का कोई एक सदस्य नाराज हो सकता है. उसे सदस्य को मनाने का प्रयास करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Libra Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com