Libra Tarot Card Horoscope 15 October 2026 Tula Tarot Card Rashifal: इस समय हर फैसला सोच समझकर करें. जल्दबाजी और गुस्से से कार्य बिगड़ सकते हैं. परिवार के किसी सदस्य की गलतियों के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. इस स्थिति में स्वयं को कमजोर ना पड़ने दे. परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहे. बार-बार होने वाले बदलावों को लेकर जीवन में अस्थिरता आ सकती हैं. घर की व्यवस्था और अनुशासन को बनाए रखने का प्रयास करें. महिलाओं, बच्चों और बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष ख्याल रखें.
व्यवसायिक/ Professional
किसी सरकारी कार्य को पूरा करते समय लापरवाही ना करें. कार्यक्षेत्र में पैसों के मामले में किसी तरह का समझौता न करें. प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य करने वाले व्यक्तियों को विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता पड़ सकती है. किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फ़रोख्त करते समय किसी प्रभावशाली व्यक्ति से टकराव होने की संभावना नजर आ सकती है. इस स्थिति में अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें. गलत भाषा का उपयोग बने बनाएं कार्य को बिगाड़ देगा. समझदारी और सूझबूझ से किए गए कार्य से बेहतर प्रतिफल मिलने की उम्मीद है.
स्वास्थ्य/Health
ज्यादा मेहनत और तनाव से शारीरिक और मानसिक थकान महसूस होगी. थोड़ा आराम करना जरूरी है.
आर्थिक स्थिति/Finance
आमदनी और खर्चों में संतुलन बनाए रखें. अपनी आमदनी की जानकारी बाहरी किसी व्यक्ति के साथ साझा ना करें.
रिश्ते/Relationship
कुछ लोग दूसरों के आलोचना करते रहते है. ऐसे लोगों के नकारात्मक प्रभाव को स्वयं पर हावी न होने दे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं