Gemini Tarot Card Horoscope 13 October 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: किसी कार्य को पूरा करने में काफी मुश्किल हो सकती है. इस स्थिति के चलते परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग ले सकते हैं. किसी भी कार्य को अकेला पूरा करने का प्रयास न करें. सदस्यों को उनकी योग्यता के अनुसार छोटे-छोटे कार्य दिए जा सकते हैं. परिवार के सबसे छोटे सदस्य की विवाह की तैयारियों के चलते व्यस्तता अधिक रहेगी. इस बात के चलते कुछ समय व्यवसायिक कार्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है.
व्यावसायिक/ Professional
ज़्यादातर व्यवसायिक कार्य बिना रुकावट के पूरे होंगे. जरूरी जानकारी को किसी के साथ साझा करना मुश्किल में डाल सकता है.सामने वाला उन जानकारी का फायदा उठा आपको नुकसान पहुंचा सकता है. सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है.अच्छी मेहनत सफलता प्राप्ति की संभावना बढ़ा सकती है. समय-समय पर स्वयं को अपडेट करें. अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें और पुरानी गलतियों के दोहराव से बचे. किसी परेशानी को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health
खानपान में अनियमित पेट को खराब कर सकती है. इस समय वजन पर नियंत्रण करने की कोशिश करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
परिवार के बच्चों की सुख सुविधा के लिए खरीदारी कर सकते हैं.पुराने कर्जों को समय पर चुकाए.
रिश्ते/Relationship
अविवाहित लोगों को प्रेम संबंध में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए. साथी से विचारों में मतभेद हो सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं