Leo Tarot Card Horoscope 12 October 2026 Singh Tarot Card Rashifal: किसी ऐसी स्थिति में खुद को उलझा हुआ पा सकता है. जिसमें अभी आगे का रास्ता नजर ना आ रहा है. ऐसी स्थिति में परिवार के बड़े सदस्य की सलाह ले सकते है.किसी कार्य में धन निवेश करने से पूर्व में किसी मित्र की सलाह ले सकते है. घर की सजावट को लेकर खरीदारी कर सकते है. पुराने मित्रों और सहयोगियों के साथ समय समय पर मेल मुलाकात करते रहे.
व्यवसायिक/ Professional
कार्य को आगे बढ़ाने के लिए नए कौशल को सीखने पर विचार करेंगे. व्यवसाय को लेकर किसी मीटिंग का नतीजा सकारात्मक हो सकता है. नौकरी बदलने पर विचार कर सकते है. व्यवसाय की शुरुआत में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इनसे घबराने की जगह इनका सामना करें.कुछ कार्यों को पूरा करने में कई कागजी प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है. सभी दस्तावेजों को पढ़ने के बाद आगे बढ़े.
स्वास्थ्य/Health
ज्यादा चाय-कॉफी का सेवन नींद और भूख में कमी ला सकता है. नींद का समय निश्चित करे.
आर्थिक स्थिति/Finance
आर्थिक लाभ से संबंधित आकर्षक मामलों में बिना जानकारी के आगे न बढ़े.इस स्थिति में सावधान रहें.
रिश्ते/Relationship
रिश्तों को नियंत्रित न करें. निजी सीमाएं साफ रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं