विज्ञापन

Cancer Tarot Card Rashifal: खर्चाली प्रवृत्ति के कारण जीवन में रहेगा तनाव, आर्थिक परेशानी की आशंका

Cancer Tarot Card Horoscope 11 October: The Devil की ऊर्जा बुरे व्यसनों और खर्चों के कारण जीवनसाथी के साथ रिश्ते खराब, विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ बढ़ती मित्रता से परिजनों की नाराजगी और कार्यों में एकाग्रता ना होने के कारण अपेक्षित सफलता की प्राप्ति पर संदेह की बात लेकर आ सकती है.आईए जानते हैं, कर्क राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Cancer Tarot Card Rashifal: खर्चाली प्रवृत्ति के कारण जीवन में रहेगा तनाव, आर्थिक परेशानी की आशंका
Cancer Aaj Ka Rashifal 11 October 2026 | Kark Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Cancer Tarot Card Horoscope 11 October 2026 Kark Tarot Card Rashifal: बुरे व्यसन और खर्चीली प्रवृति के कारण पैसों को लेकर चिंतित हो सकते है. दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने के लिए व्यर्थ के खर्चे न करें. आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है.इस समय जीवन साथी के साथ संबंधों में सुधार लाने की आवश्यकता महसूस करेंगे.विपरीत लिंगी लोगों साथ मित्रता और समय बताने के कारण जीवनसाथी की बातों को अनसुना करते आए है. वर्तमान समय जीवन में बड़े परिवर्तन को लेकर आ सकता है. 

व्यवसायिक/ Professional

मन में एकाग्रता ना होने के कारण कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल होगा. कुछ समय धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करें. इसके मन को शांति और सुकून प्राप्त होगा. अपने व्यवसाय को लेकर बेईमानी ना करें. यदि साझेदार की कोई बात परेशानी कर रही है. तो आप में बातचीत कर उसे सुलझाने का प्रयास करें. किसी बाहरी व्यक्ति को आप दोनों के बीच में हस्तक्षेप न करने दे. इससे स्थितियां काफी बिगड़ जाएंगी.इस बात की आशंका है. 

स्वास्थ्य/Health

संतान सुख की प्राप्ति ना होने के कारण आधुनिक तकनीकों पर चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं. इन तकनीकों में से किसी एक को अपनाने पर जीवनसाथी से चर्चा करेंगे. 

आर्थिक स्थिति/Finance

खर्च करने की प्रवृत्ति के कारण बचत  से दूरी बनी हुई है.इस समय अपनी स्थिति में परिवर्तन लाने का प्रयास करें. 

रिश्ते/Relationship

करीबी लोगों की उदारता का फायदा ना उठाएं. इससे लोगों का विश्वास की आपकी बातों पर कम होगा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, KARK RASHIFAL, Cancer Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com