Scorpio Tarot Card Horoscope 10 October 2026 Vrishchik Tarot Card Rashifal: परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है. आ रहे प्रस्तावों में से सही कर सकते हैं.आलस और सुस्ती के कारण महत्वपूर्ण कार्यों को टालने से बचे.अपने समय की कीमत पहचाने. व्यर्थ में इधर-उधर घूमने और बातचीत में समय बर्बाद ना करें. कुछ नए रचनात्मक कार्य करने पर विचार कर सकते हैं. किसी परिजन से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है. हिसाब-किताब मांगने पर सामने वाला व्यक्ति आपको अपमानित कर सकता है.
व्यवसायिक/ Professional
व्यवसाय की सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों पर नियंत्रण रखें. कुछ नए अनुबंधों को लेकर गोपनीयता बनाए रखें. इस समय कोई प्रतिस्पर्धी अपनी कूटनीतिक चालों से कार्य स्थल में घुसने का प्रयास कर सकता है.इस स्थिति में अपने कर्मचारियों और साझेदारी की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें. अपनी कार्यशैली में बदलाव लाए. कार्य स्थल पर कोई सहयोगी अपने फायदे के लिए नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है. इस समय सावधान और सजग रहे.
स्वास्थ्य/Health
मन की उदासी और निराशा दूर करने के लिए प्रकृति के नजदीक समय बिताएं.इससे जीवन में प्रसन्नता और ऊर्जा अनुभव करेंगे.
आर्थिक स्थिति/Finance
किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाना फायदे का सौदा साबित होगा.अनावश्यक खर्च को नियंत्रित करें .
रिश्ते/Relationship
दोस्तों और परिजनों के साथ एक अच्छे उत्सव को मनाने की तैयारी कर सकते हैं. इस समय सभी के साथ समय बिताने का प्रयास करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं