Aries Tarot Card Horoscope 10 October 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: किसी से किया पुराना वादा सामने आने से परेशानी हो सकती है. बिना सोचे समझे अपनी क्षमता से अधिक वादा करने के कारण शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है. इस समय अपने विचारों में आ रही उथल-पुथल को नियंत्रित करने का प्रयास करें. परिवार के हित को लेकर सजग रहे. ऐसे किसी कार्य को करने से पहले अच्छे से सोचें,जिसमें आर्थिक लाभ के साथ अधिक जोखिम की संभावना नजर आ रही हो. बच्चों की सुरक्षा का ख्याल रखें. अजनबी व्यक्तियों के साथ बच्चों को ज्यादा तालमेल न बढ़ाने दे.परिवार की बुजुर्ग महिला के सहयोग से प्रिय के साथ विवाह की अनुमति मिल सकती है.
व्यवसायिक/ Professional
लंबे समय की योजनाओं पर कार्य कर सकते है.इन योजनाओं से आगे फायदा हो सकता है. अपनी प्रोफेशनल सोच का दायरा बढ़ाएं. कुछ परेशानियों को लेकर चिंता बढ़ सकती है.विदेश से मिली नौकरी का प्रस्ताव स्वीकार करने से पूर्व सभी आवश्यक जानकारियां देना बेहतर रहेगा. किसी सहयोगी के साथ रिश्ते को लेकर सजग रहें. अपने बीच की कहासुनी को किसी के साथ साझा न करें.इससे व्यर्थ की अफवाहें का क्षेत्र में फैल सकती है.
स्वास्थ्य/Health
कुछ समय से रह रहे बुखार को नजरअंदाज ना करें. चिकित्सक द्वारा बताई गई सभी आवश्यक जांचों को शीघ्र करवाएं.
आर्थिक स्थिति/Finance
आर्थिक नुकसान को लेकर चिंतित हो सकते हैं.पैसों को लेकर अति विश्वास ना करें.
रिश्ते/Relationship
परिवार में किसी मित्र की परेशानियों को लेकर चर्चा हो सकती है. उसकी आर्थिक सहायता पर विचार करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं